फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   due to heavy rain many killed in Mumbai, flights and central railway services resume

मुंबईः बारिश से 15 की मौत, शुरू हुई लोकल ट्रेन, जानिए अब तक की सारी अपडेट

Wed, 30 Aug 2017 11:11 PM IST
amarujala.com- Written by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Written by: हर्षित गौतम Updated Wed, 30 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
due to heavy rain many killed in Mumbai, flights and central railway services resume
- फोटो : indian express

मुंबई में पिछले 24 घंटे में बारिश आफत बनकर बरसी। देश की आर्थिक राजधानी को इस आफत बनी बारिश ने अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों का आवागमन इस दौरान ठप रहा। सड़कों पर पानी भरने से शहर के निचले इलाके जलमग्न हो गए। इस आफत के बाद अब मुंबई फिर से अपनी राह पर लौटने लगी है। लोकल ट्रेन सर्विस ने बारिश रुकने की वजह से राहत की सांस ली है, वहीं हवाई यातायात भी शुरू हो गया। हालांकि इस बीच कुछ बर्बादी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। अभी तक पुलिस को जगह जगह से कई लाशें भी बरामद हो चुकी हैं।

विज्ञापन


पटरी पर लौटीं ट्रेन, फ्लाइट्स ने भी भरी उड़ान
मुंबई में बाढ़ की वजह से लोगों की बेहाल जिंदगी अब पटरी पर लौटने लगी है। बाढ़ की वजह से कुल 19 फ्लाइट्स को रद्द किया गया था, लेकिन 
अब मुंबई एयरपोर्ट पर मौसम बेहतर हुआ है। मुंबई एयरपोर्ट से जिन फ्लाइट्स से उड़ान भरी वो 30 मिनट तक लेट थीं। अब बारिश थमने के बाद ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। लोकल ट्रेनें सभी 4 लाइन्स पर चल रही हैं।
विज्ञापन


डिब्बेवालों ने काम किया बंद, नेवी ने पहुंचाया खाना
बारिश की वजह से पूरी मुंबई को खाना पहुंचाने वाले डिब्बेवालों ने काम बंद कर दिया। हालांकि एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी रहीं। 
नेवी के कमांडर का कहना है कि बुधवार को फंसे हुए लगभग 1000 लोगों को खाना दिया गया। इसके अलावा 700 से 800 लोगों को अभी भी दिया जा रहा है। इससे पहले बुधवार की सुबह नेवी ने मुंबई के कई इलाकों में चाय और ब्रेकफास्ट में बाढ़ में फंसे लोगों को उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओला-उबर ने दी फ्री सर्विस, डॉक्टर हुआ लापता

due to heavy rain many killed in Mumbai, flights and central railway services resume

डॉक्टर लापता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में आफत बनी बारिश से 24 घंटों में 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। हालांकि अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं एक डॉक्टर के लापता होने की खबर सामने आई है। मंगलवार शाम से सीनियर डॉक्टर दीपक अमरापुरकर गायब हैं। उन्हें बॉम्बे हॉस्पीटल की तरफ जाते हुए देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके मेनहोल में गिरने की आशंका जताई जा रही है। डॉक्टर की भतीजी ने कहा कि बारिश की वजह से उन्होंने घर के पास ही कार छोड़ दी थी। जहां से वो पैदल आ रहे थे वहां से उनका घर सिर्फ दस मिनट की दूरी पर है।

ओला-उबर ने दी फ्री सर्विस
मुंबई में भारी बारिश के बीच ओला और उबर ने फ्री और कम कीमतों पर कैब सर्विस देने की घोषणा की है। मुंबई में 2005 के बाद ऐसी भारी बारिश इस बार हो रही है। बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में ओला-उबर की फ्री और रियायती सर्विस लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

स्कूल कॉलेज बंद
बारिश की वजह से सपनों की नगर मुंबई के हाल बेहाल हो गए। जिसकी वजह से महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार के लिए स्कूल और कॉलेज बंद रखने का ऐलान कर दिया। मंत्री विनोद तावड़े ने ट्विटर पर लिखा कि भारी बारिश की संभावना की वजह से स्कूलों-कॉलेजों को बंद करने के निर्देश दिया गया है।

शहर में जारी किया गया रेड अलर्ट

due to heavy rain many killed in Mumbai, flights and central railway services resume

शहर में जारी किया गया रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसके चलते एनडीआरएफ और अन्य रेस्क्यू टीम के लिए अलर्ट जारी किया गया है। अभी और भयंकर बारिश हो सकती है। महानगर और आसपास के इलाकों में भी अगले दो-तीन में और बारिश हो सकती है।

इमरजेंसी नंबर
अगर आपका कोई अपना बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसा हुआ है तो इन इमरजेंसी नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
मुंबई पुलिस-100
ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर- 91-8454999999
MCGM हेल्पलाइन नंबर- 91-22-22694725

मंगलवार को मुंबई में 298 मिमी बारिश
मायानगरी मुंबई में मंगलवार को 298 मिलीमीटर पानी बरसा। मौसम विभाग के सांताक्रूज मौसम केंद्र ने यह अनुमान लगाया है। विभाग के डाटा के मुताबिक, यह 1997 के बाद से अगस्त के महीने में दिन में हुई सबसे अधिक बारिश है। 23 अगस्त, 1997 को मुंबई में 346.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग, मुंबई के अदलत 1974 के बाद हुई बारिश के आंकड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed