डुब्बक विधानसभा उप चुनाव: भाजपा उम्मीदवार के परिजनों के पास से 18.67 लाख रुपये जब्त, कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
तेलंगाना में डुब्बक विधानसभा के लिए उपचुनाव होने हैं। सभी पार्टियां डुब्बक विधानसभा उप-चुनाव (Dubbak Assembly Bypolls) की तैयारियों में जुटी हुई हैं। चुनाव कार्यक्रमों के अनुसार, इस विधानसभा क्षेत्र में चुनाव तीन नवंबर को होगा और मतों की गणना 10 नवंबर को होगी। इसी बीच सोमवार को पुलिस ने भाजपा के उम्मीदवार रघुनंदन राव के परिजनों के पास से 18.67 लाख रुपये जब्त किए।
सिद्दीपेट के पुलिस आयुक्त जोएल डेविस ने बताया कि 'हमने 26 अक्तूबर को डुब्बक विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रघुनंदन राव से संबंधित लोगों के तीन जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान 18.67 लाख रुपये जब्त किए गए, जिनमें से भाजपा कार्यकर्ताओं ने 12 लाख रुपये छीन लिए और भाग गए।'
पुलिस ने बताया कि डुब्बक विधानसभा सीट के उपचुनाव के उम्मीदवार रघुनंदन राव से संबंधित एक स्थान पर तलाशी के दौरान हंगामा खड़ा हो गया। सिद्दीपेट पुलिस का कहना है कि '18.67 लाख रुपये जब्त किए गए थे, जिसमें से भाजपा कार्यकर्ताओं ने 12 लाख रुपये से अधिक छीन लिए।'
#WATCH: Ruckus was created during the search that was conducted at a location related to BJP's Dubbak assembly seat by-poll candidate Raghunandan Rao.
Siddipet police say,"Rs 18.67 lakhs was seized of which BJP workers snatched over Rs 12 lakhs & ran away." #Telangana (26.10.20) pic.twitter.com/scfRY8OoK1— ANI (@ANI) October 26, 2020
पुलिस ने तेलंगाना के भाजपा अध्यक्ष बांदी संजय कुमार को भी सिद्दीपेट पहुंचने के बाद हिरासत में ले लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह सब सत्ताधारी पार्टी टीआरएस के इशारे पर हो रहा है, पुलिस खुद थैले में पैसे रखकर लाई और भाजपा उम्मीदवार को फंसाने के लिए संबंधित जगहों पर पैसे रख दिए।
#WATCH Telangana BJP President Bandi Sanjay Kumar was detained by police after he reached Siddipet where searches were conducted at locations related to BJP's Dubbak candidate Raghunandan Rao.
BJP workers allege police brought money in bag to plant at the location. (26.10.2020) pic.twitter.com/qUncdUAJzC— ANI (@ANI) October 26, 2020
बता दें कि यह उप-चुनाव इस क्षेत्र के विधायक सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सोईलीपेटा रामा लिंगा रेड्डी की मौत के कारण हो रहा है। 2018 में हुए चुनावों में सोईलीपेटा रामा लिंगा रेड्डी ने कांग्रेस के उम्मीदवार मुद्दूला नागेश्वर रेड्डी को 62,500 वोटों से हराया था। 89299 वोटों के साथ टीआरएस को 54.36 प्रतिशत वोट मिले थे। कांग्रेस को इस चुनाव में 26,799 और भाजपा के उम्मीदवार रघुनंदन राव को 22,595 वोट मिले थे।