फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drunk man allegedly urinate on woman passenger seat in Air India International flight

एयर इंडिया के विमान में नशे में धुत यात्री ने किया महिला की सीट पर पेशाब

Sat, 01 Sep 2018 01:06 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Sep 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
Drunk man allegedly urinate on woman passenger seat in Air India International flight
air india
एयर इंडिया इंटरनेशनल की एक उड़ान के दौरान शराब के नशे में धुत एक शख्स ने कथित तौर पर एक महिला की सीट पर पेशाब कर दिया। इस बारे में सोशल मीडिया पर शिकायत किए जान के बाद नागर विमानन मंत्रालय ने इस संबंध में एयर इंडिया से रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन


यह घटना 30 अगस्त को एयर इंडिया के एआई 102 विमान में हुआ जो न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहा था। पीड़ित महिला यात्री की बेटी इंद्राणी घोष ने शुक्रवार की शाम को इस घटना के संबंध में ट्वीट किया। 
विज्ञापन


घोष ने ट्विटर पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और एयर इंडिया को टैग करते हुए लिखा, ' 30 अगस्त को एयर इंडिया का विमान एआई 102 जेएफके हवाईअड्डे से दिल्ली आ रहा था। सीट संख्या 36 डी। अकेले यात्रा कर रही मेरी मां को उस समय सदमा लगा जब नशे में एक व्यक्ति ने रात्रि के भोजन के बाद उनकी सीट पर आकर पेशाब कर दिया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन





घोष ने आरोप लगाया है कि एयर इंडिया ने सिर्फ उनकी मां की सीट बदल दी और व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

घोष ने कार्यकर्ता कविता कृष्णन के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ' नई दिल्ली हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर पर बैठी मेरी मां कनेक्टिंग विमान का इंतजार कर रही थीं और इसी दौरान उन्होंने आरोपी यात्री को आराम से निकलते देखा।' 




नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने एयर इंडिया को निर्देश दिया है कि वह तत्काल इस मामले को देखे और मंत्रालय तथा नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को रिपोर्ट सौंपे।

सिन्हा ने घोष के ट्वीट पर एयर इंडिया को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'एयर इंडिया तत्काल इस मामले को देखे और मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को रिपोर्ट सौंपे। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिसमें आपकी मां को इस तरह के खराब अनुभव से गुजरना पड़ा।' 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed