{"_id":"6696b58dad2c457e3809ee7a","slug":"drunk-driving-case-prosecution-plans-to-invoke-murder-charge-against-janhavi-gadkar-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में गाड़ी चलाने का मामला: जान्हवी गडकर पर चलाया जा सकता है हत्या का मामला? कोर्ट में 1 अगस्त को सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नशे में गाड़ी चलाने का मामला: जान्हवी गडकर पर चलाया जा सकता है हत्या का मामला? कोर्ट में 1 अगस्त को सुनवाई
Tue, 16 Jul 2024 11:31 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:31 PM IST
सार
Drunk driving case: साल 2015 में 10 जून को नशे की हालत में अपनी लग्जरी कार से टैक्सी को टक्कर मारकर दो लोगों की जान लेने की आरोपी वकील जाह्नवी गडकर के खिलाफ हत्या का मामला चलाया जा सकता है। फिलहाल इस मामले में कोर्ट 1 अगस्त को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
दो थानों की पुलिस ने छह अपराधी पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉरपोरेट वकील जान्हवी गडकर से जुड़े 2015 के नशे में गाड़ी चलाने के मामले में तत्कालीन भारतीय दंड संहिता के तहत के खिलाफ हत्या का मामला चलाया जा सकता है। बता दें कि वकील जान्हवी गडकर ने कथित तौर पर मुंबई में अपनी ऑडी कार को एक टैक्सी से टक्कर मार दी थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। फिलहाल ये मामला सत्र न्यायालय में आरोप तय करने के चरण में है।
जान्हवी पर शुरुआत में कई धाराओं दर्ज किया गया था केस
बता दें कि जान्हवी गडकर पर शुरू में तत्कालीन आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या, खतरनाक हथियारों या साधनों से जानबूझकर चोट पहुंचाना, गंभीर चोट और लापरवाही से गाड़ी चलाने के अलावा मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
वकील होने के नाते उन्हें पता था नशे में गाड़ी चलाना है अपराध
विशेष लोक अभियोजक इकबाल सोलकर ने सोमवार को अदालत से आईपीसी की धारा 302 (हत्या के लिए सजा) लगाने पर दलील देने के लिए समय देने का अनुरोध किया, जिसमें कहा गया कि एक वकील होने के नाते जान्हवी गडकर को अच्छे से पता था कि नशे में गाड़ी चलाना अपराध है।
विज्ञापन
वकील ने तीन अलग-अलग जगहों पर पी थी शराब
हालांकि, जान्हवी गडकर ने तीन अलग-अलग जगहों पर शराब पी और बाद में ईस्टर्न फ्रीवे के गलत साइड पर तेज रफ्तार से अपनी गाड़ी दौड़ाई थी। मामले में अभियोजन पक्ष ने कहा कि उनके पास इरादा, जानकारी और प्रयास था। बता दें कि 2015 में 10 जून की सुबह वकील जान्हवी गडकर की तरफ से चलाई जा रही ऑडी कार ने एक टैक्सी को टक्कर मार दी, जिसमें कैब ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत हो गई। लगभग दो महीने जेल में बिताने के बाद, अगस्त 2015 में सत्र न्यायालय ने वकील को जमानत दे दी। फिलहाल न्यायालय इस मामले की अगली सुनवाई 1 अगस्त को करेगा।