Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP President Nitin Nabin Attacks Rahul Gandhi Over Alleged Conspiracy to Destabilise India, Demands Answers

सियासत: 'कांग्रेस देश को अराजकता की आग में झोंकने के लिए तैयार', राहुल गांधी पर क्यों भड़के नीतिन नवीन?

Fri, 06 Nov 2026 06:26 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 06 Nov 2026 06:26 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि झारखंड के कांग्रेस मंत्री उनके इशारे पर देश में अस्थिरता फैलाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए जवाब मांगा है। लेकिन किन मंत्रियों के बयान का जिक्र किया गया है? क्या राहुल गांधी की चुप्पी को सहमति बताया जा रहा है? नवीन ने किस कथित साजिश की बात उठाई है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
BJP President Nitin Nabin Attacks Rahul Gandhi Over Alleged Conspiracy to Destabilise India, Demands Answers
नितिन नवीन ने राहुल गांधी से कौन-कौन से सवाल पूछे? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी के बयान को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी के नेता देश में अस्थिरता और अराजकता की बात कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि क्या इस कथित योजना की पटकथा उनके इशारे पर लिखी जा रही है और क्या पूरी साजिश का नियंत्रण उनके हाथ में है। नवीन ने कहा कि राहुल गांधी की चुप्पी इन सवालों को और गंभीर बना रही है।
विज्ञापन


नितिन नवीन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी से कई सवाल किए। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस के मंत्री खुले तौर पर दावा कर रहे हैं कि राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस देश में अस्थिरता पैदा करने और भारत को अराजकता की आग में झोंकने के लिए तैयार है। नवीन ने पूछा कि इस गंभीर बयान पर राहुल गांधी की चुप्पी का क्या मतलब निकाला जाए। क्या यह उनकी मौन सहमति है? उन्होंने यह भी सवाल किया कि देश की स्थिरता से खिलवाड़ करने वालों को राहुल गांधी का संरक्षण क्यों मिल रहा है। नवीन ने कहा कि देश उनसे जवाब मांग रहा है।
विज्ञापन


इरफान अंसारी ने ऐसा क्या बयान दिया था?
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने गुरुवार को बांग्लादेश और नेपाल में सरकारों के गिरने या विरोध का सामना करने का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश की सरकार इसलिए गिर गई, क्योंकि उसने अपने नागरिकों की आवाज नहीं सुनी। नेपाल में भी सरकार ने युवाओं की बात को नजरअंदाज किया और उसे लगा कि उसके पास पूरी ताकत है। अंसारी ने कहा कि भारत में भी छात्र, किसान, मजदूर, कारोबारी और बेरोजगार युवा सड़कों पर हैं। उन्होंने इसे चिंता का संकेत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी को लेकर इरफान अंसारी ने क्या दावा किया?
अंसारी ने दावा किया कि दिल्ली में 40 लाख छात्र सड़कों पर हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हालात को नियंत्रण में रखा है। अंसारी के मुताबिक, देशभर में लाखों छात्र, किसान, मजदूर और बेरोजगार युवा सड़कों पर हैं, लेकिन राहुल गांधी ने उन्हें कानून अपने हाथ में लेने से रोका है। उन्होंने सरकार से इन परिस्थितियों से सबक लेने की अपील की। इसी बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला है।


भाजपा ने इरफान अंसारी के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी?
भाजपा ने इरफान अंसारी के बयान की आलोचना करते हुए इसे अराजकता फैलाने, हिंसा भड़काने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश बताया। पार्टी ने इस मुद्दे पर राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। झारखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध जताया। नितिन नवीन ने भी अपने पोस्ट के जरिये कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांगा। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पार्टी के मंत्री इस तरह की बातें कर रहे हैं तो राहुल गांधी इस पर अपना रुख साफ क्यों नहीं कर रहे हैं।

नितिन नवीन ने राहुल गांधी से कौन-कौन से सवाल पूछे?
  • क्या इरफान अंसारी का बयान राहुल गांधी की सहमति से दिया गया?
  • क्या देश में अस्थिरता और अराजकता फैलाने की पटकथा उनके निर्देश पर लिखी जा रही है?
  • क्या इस कथित साजिश का रिमोट कंट्रोल राहुल गांधी के हाथ में है?
  • देश की स्थिरता से खिलवाड़ करने वालों को उनका संरक्षण क्यों मिल रहा है?
  • इस पूरे मामले पर राहुल गांधी चुप क्यों हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed