{"_id":"61e173b433412d380068ad63","slug":"drunk-driver-drove-car-in-reverse-gear-vandalizing-many-stalls-one-vegetable-seller-injured-cctv-footage-in-pimpri-chinchwad-near-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा या लापरवाही: नशे में धुत चालक ने पिछले गियर में दौड़ा दी कार, ठेले और स्टॉल चपेट में आए, एक सब्जीवाला घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हादसा या लापरवाही: नशे में धुत चालक ने पिछले गियर में दौड़ा दी कार, ठेले और स्टॉल चपेट में आए, एक सब्जीवाला घायल
Fri, 14 Jan 2022 06:29 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 14 Jan 2022 06:29 PM IST
सार
बुधवार की रात पिंपरी चिंचवड में हुए हादसे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें नशे में धुत ड्राइवर पिछले गियर में कार दौड़ाता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पुणे के पास स्थित पिंपरी चिंचवड में एक होश उड़ा देने वाली दुर्घटना सामने आई है। यहां शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी कार पिछले गियर में डाल कर दौड़ा दी और पीछे के सबी ठेले-स्टाल उड़ाता चला गया। इस दौरान एक महिला को मामूली चोट लगी है और एक सब्जीवाला घायल हुआ है। यह पूरा घटनाक्रम पास के ही एक सीसीटीवी में कैद हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार रात की है। सीसीटीवी की फुटेज के अनुसार एक कार तेज रफ्तार में पिछले गियर में आती दिखाई देती है जो सबसे पहले एक वड़ापाव के स्टाल को टक्कर मारती है। इसके बाद यह पास में खड़े एक सब्जीवाले को टक्कर मारने के बाद दूसरी दिशा में चली जाती है। चालक की पहचान सुभाष वाघमारे के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वाघमारे को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना में घायल हुए सब्जीवाले की पहचान शुभम भंडारी के रूप में हुई है, जिसका इलाज चल रहा है। भंडारी ने वाघमारे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सुभाष वाघमारे ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह शराब के नशे में था और उससे गलती से गाड़ी का रिवर्स गियर लग गया था।
विज्ञापन