फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   drought in maharashtra, husband dig well for her wife

पत्नी को 'ऊंची जाति' वालों ने नहीं लेने दिया कुएं से पानी, पति ने खोद दिया कुआं

Mon, 09 May 2016 03:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 May 2016 03:35 PM IST
विज्ञापन
drought in maharashtra, husband dig well for her wife
- फोटो : Times of India

सूखे की मार से परेशान महाराष्ट्र में दलित ने जातिवाद को अपने अंदाज में बुरी तरह से जवाब दिया है। महाराष्ट्र के वाशिम जिले के कलांबेश्वर में रहने वाले बापुराव ताजणे की पत्नी को जब ऊंची जाति के पड़ोसियों ने कुएं से पानी नहीं लेने दिया तो उसने अपनी पत्नी के लिए कुआं खोद दिया और 40 दिनों के अंदर ही उससे पानी निकलने लगा।

विज्ञापन


ताजणे ने जो कुआं खोदा उसका इस्तेमाल आज सभी दलित कर रहे हैं। ताजणे 8 घंटे मजदूरी करने के बाद करीब 6 घंटे रोज कुआं खोदने में लगाते थे। ताजणे द्वारा कुआं खोदने पर उनके पड़ोसी और परिजन मजाक उड़ाते थे। लोगों का मानना था कि ऐसे पथरीले इलाके में पानी कहां मिलेगा वो भी तब जबकि क्षेत्र के आसपास के तीन कुएं और बोरवेल सूख चुके थे।
विज्ञापन


बता दें कि कुआं खोदने के लिए करीब पांच लोगों की आवश्यकता होती है लेकिन ताजणे ने यह काम कर दिखाया। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को ताजणे ने बताया कि मैं गांव में लड़ाई झगड़ा नहीं चाहता लेकिन उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि हम गरीब दलित हैं। जिस दिन यह घटना हुई थी, मैं बहुत दुखी हुआ था। ताजणे ने यह भी कहा कि पत्नी को जब पानी नही दिया गया तो मैंने किसी से कुछ भी न मांगने की कसम खाई और मालेगांव से कुआं खोदने का सामान लेकर आए और फिर खुदाई शुरु कर दी। मैंने ऊपरवाले का शुक्रिया अदा करता हूं कि मुझे सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजणे की पत्नी संगीता का कहना है कि मैंने अपने पति की कोई मदद नहीं की जब तक कुएं से पानी नहीं निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed