फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   drought in bundelkhand uttar pradesh

बुंदेलखंंड: थम नहीं रहा किसानों की मौतों का सिलसिला, सदमे से दो और किसानों ने तोड़ा दम

Sun, 05 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, ललितपुर
ब्यूरो /अमर उजाला, ललितपुर Updated Sun, 05 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
drought in bundelkhand uttar pradesh
बुंदेलखंड का सूखा बना बड़ी मुसीबत - फोटो : बीबीसी
प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे किसानों की मौत का सिलसिला बुंदेलखंड में थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को जिले के दो और किसानों ने सदमे से दम तोड़ दिया। एक मामला पाली थाना के सुरउआ गांव का है, जबकि दूसरा मामला बालाबेहट थाना के दांवर गांव का है।
विज्ञापन


थाना पाली के ग्राम सुरउआ निवासी चउदे पाल (55) सूखा के कारण इस साल फसल नहीं होने के कारण ग्रामीणों की भैंसों को चराकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। शनिवार की सुबह वह भैंसें लेकर चराने गया था। दोपहर में उसे खेत पर ग्रामीणों ने अचेत अवस्था में पड़ा देखा। आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक के पास दो एकड़ जमीन थी। इस बार बरसात नहीं होने के कारण फसल नहीं बोई गई थी।
विज्ञापन


वहीं, थाना बालाबेहट के ग्राम दांवर निवासी रूप सिंह यादव (35) शनिवार की सुबह अपने खेत पर गया था। वह खरीफ की फसल के लिए खेत तैयार कर रहा था। इसी दौरान उसके सीने में दर्द हुआ और वह खेत पर ही अचेत हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि रूप सिंह चार एकड़ जमीन पर खेती बाड़ी कर परिवार का गुजर-बसर करता था। उस पर किसान क्रेडिट कार्ड का डेढ़ लाख रुपये व साहूकार का एक लाख रुपये कर्ज था। किसान की मौत की सूचना जिला अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही परिजन किसान का शव लेकर चले गए, जिससे शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed