{"_id":"570603f94f1c1be27cc81130","slug":"drought-crisis-in-maharashtra-shiv-sena-condemned-govt-on-drought-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":" भारत माता की जय बोलने के लिए लोगों का जिंदा रहना ज्यादा जरूरी: शिवसेना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत माता की जय बोलने के लिए लोगों का जिंदा रहना ज्यादा जरूरी: शिवसेना
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
फडनवीस के बयान पर भी साधा निशाना
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना ने महाराष्ट्र में गहराते जल संकट और सूखे की मार से पीड़ित जनता को राहत देते में नाकाम रहने पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। शिवसेना ने मुख्यमंत्री के एक बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ भारत माता की जय बोलने से सूखा खत्म नहीं होने वाला। इसके लिए लोगों को पानी की पर्याप्त व्यवस्था मुहैया कराने की जरूरत है।
विज्ञापन
अपने मुखपत्र सामना में लिखे एक संपादकीय के जरिए शिवसेना ने राज्य सरकार पर हमला किया। सामना ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए लिखा, 'अब पानी के टैंकर पर पुलिस का पहरा लगाने का वक्त आ गया है। सिर्फ 'भारत माता की जय' बोलने से सूखे की मार को कम नहीं किया जा सकता। इसके लिए इंसान का जिंदा रहना जरूरी है।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल ही में महाराष्ट्र में हुए एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा था 'कुर्सी छोडूंगा लेकिन भारत माता की जय कहूंगा।' मुख्यमंत्री के इसी बयान को आड़े हाथों लेते हुए शिवसेना ने उन पर हमला बोला। सामना ने लिखा, 'अगर इसकी बजाया पानी दूंगा नहीं तो कुर्सी छोडूंगा कहा होता तो अच्छा होता।'
विज्ञापन
महाराष्ट्र में फिलहाल भाजपा-शिवसेना की गठबंधन की सरकार है लेकिन राज्य सरकार के कई फैसलों पर शिवसेना ने अपना ऐतराज जताने में गुरेज नहीं किया है। इतना ही नहीं शिवसेना लगातार केंद्र के फैसलों पर भी निशाना साधती रही है। इस समय पूरा महाराष्ट्र भीषण सूखे की चपेट में है और पानी को लेकर जनता के बीच त्राहि त्राहि की स्थिती बनी हुई है।