{"_id":"62768b33e3686f221c341577","slug":"dri-seizes-foreign-cigarettes-worth-rs-17-cr-from-gujarat-mundra-port-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: मुंद्रा बंदरगाह से 17 करोड़ की विदेशी सिगरेट जब्त, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: मुंद्रा बंदरगाह से 17 करोड़ की विदेशी सिगरेट जब्त, तीन गिरफ्तार
Sat, 07 May 2022 08:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 07 May 2022 08:41 PM IST
सार
डीआरआई ने अब तक हुई जांच के आधार पर इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक व्यक्ति गांधीधाम की शिपिंग कंपनी का प्रबंधन निदेशक, दूसरा दुबई की कंपनी का पार्टनर और तीसरा बंगलूरू का एक सहयोगी था।
विज्ञापन
गुजरात का मुंद्रा पोर्ट।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्व खुफिया महानिदेशालय (डीआरआई) ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से 17 करोड़ रुपये कीमत की विदेशी सिगरेट पकड़ी हैं। साथ ही एक शिपिंग कंपनी के प्रबंध निदेशक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि डीआरआई ने 1 अप्रैल को एक कंटेनरज सीज किया था। जिसमें तस्करी कर लाई जा रहीं 84 लाख विदेशी सिगरेटें थीं। 16.8 करोड़ कीमत की इस खेप को यूएई से लाया गया था। जिस कंटेनर में इन्हें रखा गया था उस पर होटल सप्लाई का स्टिकर था। डीआरआई ने अब तक हुई जांच के आधार पर इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक व्यक्ति गांधीधाम की शिपिंग कंपनी का प्रबंधन निदेशक, दूसरा दुबई की कंपनी का पार्टनर और तीसरा बंगलूरू का एक सहयोगी था।
विज्ञापन