फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRI raids at different locations in five states, seven modules for printing fake notes busted

DRI: पांच राज्यों में डीआरआई के छापे, जाली नोट छापने के सात मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

Sat, 22 Feb 2025 04:40 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 22 Feb 2025 04:40 AM IST
सार

जाली नोट छापने के मामले में  राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने पांच राज्यों में ताबड़तोड़ कार्रावाई की। छापेमार कार्रवाई में टीम ने सात मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। 

विज्ञापन
DRI raids at different locations in five states, seven modules for printing fake notes busted
डीआरआई की टीम ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने महाराष्ट्र, हरियाणा, तेलंगाना, तमिलनाडु और बिहार में 11 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापा मारकर जाली नोट छापने वाले सात अन्य मॉड्यूल भंडाफोड़ किया। अभियान में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। छापों के दौरान पुलिस ने लैपटॉप, प्रिंटर, पेन ड्राइव, सुरक्षा पेपर, ए-4 साइज के पेपर और महात्मा गांधी के वॉटरमार्क वाला बटर पेपर जब्त किया। डीआरआई अधिकारियों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और बीएनएस की धाराओं के तहत सभी उपकरण जब्त किए हैं।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि ये छापे बृहस्पतिवार को मारे गए। इससे पहले, 8 फरवरी को डीआरआई ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले और कर्नाटक के बंगलूरू में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। ये आरबीआई और भारत लिखे सुरक्षा धागे वाले उच्च गुणवत्ता के सुरक्षा पेपर के आयात में लिप्त थे। 
विज्ञापन


अगले दिन, 9 फरवरी को डीआरआई ने महाराष्ट्र के ठाणे और हरियाणा के भिवानी जिले में जाली मुद्रा छापने वाले दो केंद्रों का भंडाफोड़ किया।

वित्त मंत्रालय के अनुसार, डीआरआई की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बाद, मुंबई के विखरोली पश्चिम में डीआरआई ने सुरक्षा पेपर के आयातक को ढूंढ निकाला। घनी आबादी वाले इलाके में की गई तलाशी के दौरान नकली भारतीय मुद्रा नोट छापने और फिनिशिंग करने वाले एक केंद्र का पता चला। इसमें 50 और 100 रुपये के नकली नोट, कई मशीनें और उपकरण जब्त किए गए। महाराष्ट्र के संगमनेर जिले और कोल्हापुर जिले में डीआरआई ने कंप्यूटर और प्रिंटर का इस्तेमाल कर जाली नोट छापने की एक सुविधा का पता लगाया। दोनों स्थानों पर डीआरआई अधिकारियों की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और बीएनएस के तहत अधिकार क्षेत्र की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में बेलगाम में एक और मॉड्यूल का पता चला
कोल्हापुर में पकडे गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान बेलगाम में एक और मॉड्यूल का पता चला, जहां कोल्हापुर पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले, बिहार के खगड़िया जिले और हरियाणा के रोहतक में सुरक्षा पेपर के आयातकों का पता लगाया गया। डीआरआई अधिकारियों की शिकायत पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और मामले को बीएनएस के तहत आगे की जांच के लिए सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed