Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRI: Drug smuggler posing as UN diplomatic courier, 22 kg cocaine seized from foreign woman

डीआरआई: यूएन के राजनयिक कूरियर का दावा कर नशीले पदार्थ की तस्करी, विदेशी महिला से जब्त की गई 22 किलो कोकीन

Thu, 12 Nov 2026 09:29 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 12 Nov 2026 09:29 PM IST
सार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिएरा लियोन से आई एक विदेशी महिला के पास से 22 किलो कोकीन जब्त की है। महिला ने खुद को राजनयिक कूरियर बताते हुए संयुक्त राष्ट्र से जुड़े कथित फर्जी दस्तावेज दिखाए थे। कोकीन को एक ब्रीफकेस में 22 पैकेट के रूप में छिपाया गया था।

विज्ञापन
DRI: Drug smuggler posing as UN diplomatic courier, 22 kg cocaine seized from foreign woman
डीआरआई की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय 'डीआरआई' की टीम ने मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिमी अफ़्रीकी देश सिएरा लियोन से आई एक विदेशी महिला यात्री के कब्जे से 22 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कई करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है। राजस्व खुफिया निदेशालय की इस कार्रवाई में तस्करी के सुनियोजित और दुस्साहसपूर्ण तरीके का खुलासा हुआ, जिसमें हवाई अड्डे की सुरक्षा जांच से बचने के लिए फर्जी राजनयिक दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सरकारी विभागों में ईवी की एंट्री?: इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने के लिए 20 लाख रुपये की सीमा तय, क्या नियम बदले?
विज्ञापन


गिरफ्तार की गई महिला यात्री ने खुद को राजनयिक कूरियर बताया। उनके पास एक बड़ा ब्रीफकेस जैसा बॉक्स था। उस पर राजनयिक डाक-डिप्लोमैटिक मेल और बिना अनुमति न खोलें जैसे निशान अंकित थे। महिला ने कुछ ऐसे दस्तावेज भी पेश किए, जो पहली नजर में ही जाली लगे। इन दस्तावेजों में दावा किया गया था कि यह सामान संयुक्त राष्ट्र के एक राजनयिक कूरियर का है। प्रत्यक्ष तौर पर इन दस्तावेजों का इस्तेमाल जांच से बचने के लिए किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीआरआई अधिकारियों ने विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए निर्धारित प्रक्रिया अनुसार ब्रीफकेस की गहन जांच की। उसमें प्लास्टिक की कई परतों में छिपाए गए 22 पैकेट बरामद हुए। इन पैकेट से बरामद सफेद रंग के ईंट के आकार के पदार्थ की मौके पर जांच की गई, जिसमें इसके कोकीन होने की पुष्टि हुई। कोकीन के सभी 22 पैकेट स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिए गए।

ये भी पढ़ें: इसरो की बड़ी कामयाबी: पीएसएलवी के तीसरे चरण का ग्राउंड टेस्ट सफल, पिछली गड़बड़ियों के बाद क्या-क्या बदला?

महिला यात्री को भी एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश किया गया। राजस्व खुफिया निदेशालय, विशेष सूचना के आधार पर प्रभावी कदम उठाते हुए तस्करी के नए तरीकों का पर्दाफाश करने और अवैध कार्यों के लिए संस्थागत विशेषाधिकारों का दुरुपयोग करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोहों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed