फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRDO Interceptor AD Successful Test Balasore Odisha Defence Minister best wishes

DRDO: पाकिस्तान-चीन की मिसाइल नष्ट करेगा इंटरसेप्टर एडी-1; ओडिशा में सफल परीक्षण पर रक्षा मंत्री ने दी बधाई

Thu, 25 Jul 2024 12:13 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर (ओडिशा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर (ओडिशा) Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 25 Jul 2024 12:13 AM IST
सार

डीआरडीओ को बड़ी सफलता मिली है। पाकिस्तान-चीन की मिसाइलों को पलक झपकते नष्ट किया जा सकेगा। ओडिशा के बालासोर में इंटरसेप्टर एडी-1 का सफल परीक्षण किया गया है। अपने तरह के अनोखे परीक्षण में इंटरसेप्टर एडी-1 ने बंगाल की खाड़ी में पृथ्वी-2 को निशाना बनाया।

विज्ञापन
DRDO Interceptor AD Successful Test Balasore Odisha Defence Minister best wishes
बालासोर में डीआरडीओ के मिसाइल का सफल परीक्षण (वीडियो ग्रैब) - फोटो : एक्स हैंडल- डीआरडीओ

विस्तार

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की इंटरसेप्टर मिसाइल एडी-1 पाकिस्तान या चीन की मिसाइल को पलक झपकते नष्ट कर देगी। डीआरडीओ ने बुधवार को एडी-1 का अपने तरह का अनोखा सफल परीक्षण किया। एडी-1 एक समुद्र आधारित एंडो-ऐटमौसफेयरिक बीएमडी इंटरसेप्टर मिसाइल है।
विज्ञापन


ओडिशा के बालासोर जिले के अब्दुल कलाम आइलैंड में लॉन्च पैड-थ्री से पहले पृथ्वी-2 न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल को सुबह 4:25 बजे दागा गया। जैसे ही पृथ्वी-2 मिसाइल ने बंगाल की खाड़ी में प्रवेश किया तो इंटरसेप्टर मिसाइल एडी-1 ने इसे भेदकर मार गिराया। इस परीक्षण के लिए बालासोर जिला प्रशासन ने दस गांवों के 10,581 लोगों को अस्थाई तौर पर विस्थापित किया था। एडी-1 की मदद से भारत भविष्य में देश की तरफ आने वाली किसी भी मिसाइल को हवा में नष्ट कर देगी। इस मिसाइल के दो श्रेणी एडी-1 और एडी-2 है।
विज्ञापन


राजनाथ ने दी डीआरडीओ को बधाई
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ की सराहना की। उन्होंने कहा, बुधवार को फिर से डीआरडीओ ने बैलिस्टिक मिसाइल की रक्षा क्षमता का प्रदर्शन किया है। इसके लिए डीआरडीओ की टीम को बधाई। डीआरडीओ अध्यक्ष डॉक्टर समीर वी कामत ने भी पूरी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


5000 किमी रेंज वाली मिसाइलों को मार गिराने में हैं सक्षम
एडी-1 व एडी-2 दोनों ही मिसाइलें दुश्मन की मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (आईआरबीएम) को नष्ट कर सकती हैं। ये 5000 किमी रेंज तक वाली मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम हैं। इनमें अमेरिका के टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (टीएचएएडी) मिसाइल जैसी रक्षा प्रणाली है। ये दुश्मन की मिसाइलों को आता देख फायर हो जाएंगी। ये अपनी जमीन से 1000 से 3000 किमी दूर पर ही उन्हें नष्ट कर देंगी।

आईआरबीएम मिसाइलों की रेंज व्यापक
इंटरसेप्टर मिसाइल एडी-1 को मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों (आईआरबीएम) को ध्वस्त करने के मकसद से बनाया गया है। आईआरबीएम मिसाइलों की रेंज 3 से 5 हजार किलोमीटर होती है। अगर चीन इतनी दूरी से मिसाइल दागता है तो भारतीय सेना या नौसेना उसे रास्ते में ही ध्वस्त कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed