DRDO: शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण; LCA तेजस के साथ स्वदेशी PTO की पहली उड़ान भी सफल
रक्षा मंत्रालय ने कहा, "मिसाइल में डुअल-बैंड आईआईआर सीकर, मिनिएचराइज्ड रिएक्शन कंट्रोल सिस्टम और इंटीग्रेटेड एवियोनिक्स सहित कई नई तकनीकें शामिल हैं। डीआरडीओ के अध्यक्ष समीर वी कामत ने भी मिसाइल के लगातार सफल उड़ान परीक्षणों से जुड़ी टीमों को बधाई दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने कम दूरी की शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम (VSHORADS) का लगातार दो बार सफल परीक्षण किया है। जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के तट पर चांदीपुर के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में यह परीक्षण किया गया।
#WATCH | Flight test of DRDO-developed 'Very Short Range Air Defence System' conducted off the coast of Odisha. pic.twitter.com/mtnDoMaw2O
— ANI (@ANI) March 14, 2023विज्ञापन
डीआरडीओ ने भी इसके बारे में बताया। उच्च गति वाले मानव रहित हवाई लक्ष्यों के खिलाफ यह परीक्षण किया गया। ग्राउंड-बेस्ड मैन पोर्टेबल लॉन्चर से मिसाइल का परीक्षण किया गया। इस दौरान मिसाइल ने विमान के पास आने और पीछे हटने की नकल की। डीआरडीओ ने बताया कि इसने मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा करते हुए सफलतापूर्वक लक्ष्यों को पूरा किया।
इसे हैदराबाद स्थित अनुसंधान केंद्र इमारत, डीआरडीओ और अन्य भारतीय उद्यमों के समन्वित सहयोग से स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा, "मिसाइल में डुअल-बैंड आईआईआर सीकर, मिनिएचराइज्ड रिएक्शन कंट्रोल सिस्टम और इंटीग्रेटेड एवियोनिक्स सहित कई नई तकनीकें शामिल हैं। डीआरडीओ के अध्यक्ष समीर वी कामत ने भी मिसाइल के लगातार सफल उड़ान परीक्षणों से जुड़ी टीमों को बधाई दी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, जमीन से हवा में दुश्मनों के हवाई लक्ष्यों को भेदने में सक्षम इस मिसाइल का तेज गति वाले मानव रहित विमानों के साथ परीक्षण किया गया। इसने सभी मिशनों को पूरा करते हुए लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेद दिया। वीशोराड्स नवीनतम तकनीक से युक्त एक मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम (मैनपैड) है जो कम दूरी पर कम ऊंचाई वाले हवाई खतरों को बेअसर करने में सक्षम है।
LCA तेजस के साथ स्वदेशी पावर टेक ऑफ शाफ्ट का पहला उड़ान परीक्षण रहा सफल
लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस के साथ स्वदेशी पावर टेक ऑफ (पीटीओ) शाफ्ट का उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया गया। यह परीक्षण मंगलवार को बंगलूरू में किया गया। गौरतलब है कि पीटीओ शाफ्ट एक महत्वपूर्ण उपकरण है, जो विमान के इंजन से गियरबॉक्स को जोड़ते हुए इसे संचालित करता है।
रक्षा मंत्रालय ने भी इसे लेकर एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि पीटीओ शाफ्ट का पहला परीक्षण एलसीए तेजस एलएसपी-3 विमान पर सफलता के साथ पूरा किया गया। बयान में कहा गया कि इस परीक्षण के साथ ही डीआरडीओ ने जटिल उच्च गति रोटर तकनीक को साकार करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह तकनीक केवल कुछ ही देशों के पास उपलब्ध है। पीटीओ शाफ्ट को चेन्नई स्थित कॉम्बैट व्हीकल रिसर्च व डीआरडीओ ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया है।
राजनाथ सिंह ने की तारीफ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ की सराहना करते हुए कहा कि पीटीओ शाफ्ट का सफल परीक्षण आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और मील का पत्थर है। डीआरडीओ के अध्यक्ष समीर वी कामत ने कहा, इस सफलता ने देश की अनुसंधान क्षमता को प्रदर्शित किया है।