Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRDO Chief Samir V Kamat LRASHM New hypersonic missile gamechanger for Indian defence forces China Pakistan

LRASHM: ब्रह्मोस पुरानी बात, अब दुश्मनों पर कहर बरपाएगा भारत का ये 'ब्रह्मास्त्र'; चीन-PAK के छूट जाएंगे पसीने

Mon, 02 Feb 2026 11:06 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Mon, 02 Feb 2026 11:06 PM IST
सार

डीआरडीओ की नई लॉन्ग रेंज एंटी-शिप हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल ज्यादा गति और लंबी मारक क्षमता वाली स्वदेशी मिसाइल प्रणाली है। इसे नौसैनिक लक्ष्यों को भेदने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे भारतीय सशस्त्र बलों के लिए गेमचेंजर माना जा रहा है।

विज्ञापन
DRDO Chief Samir V Kamat LRASHM New hypersonic missile gamechanger for Indian defence forces China Pakistan
डीआरडीओ की नई हाइपरसोनिक मिसाइल - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रमुख डॉ. समीर वी. कामत ने कहा है कि नई लॉन्ग रेंज एंटी-शिप हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल (LRASHM) भारतीय सशस्त्र बलों के लिए गेमचेंजर साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह मौजूदा ब्रह्मोस मिसाइल से कहीं ज्यादा क्षमतावान है।
विज्ञापन


एएनआई से बातचीत में डॉ. कामत ने बताया कि एलआरएएसएचएम के अब तक दो विकास परीक्षण किए जा चुके हैं और तीसरा परीक्षण जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास परीक्षण पूरे होने के बाद मिसाइल को उपयोगकर्ता परीक्षण के लिए सौंपा जाएगा, जिसके बाद इसे सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM Modi: अमेरिका ने भारत के उत्पादों पर घटाया टैरिफ, पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का जताया आभार
विज्ञापन
विज्ञापन


नई हाइपरसोनिक मिसाइल होगी गेमचेंजर -डीआरडीओ प्रमुख
डीआरडीओ प्रमुख ने कहा, 'हम इस प्रणाली को लेकर बेहद आश्वस्त हैं और यह निश्चित रूप से हमारी सेवाओं के लिए गेमचेंजर साबित होगी।' ब्रह्मोस मिसाइल से तुलना करते हुए डॉ. कामत ने कहा कि LRASHM की गति और मारक क्षमता कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि यह मिसाइल ब्रह्मोस की तुलना में कहीं तेज गति से उड़ान भरती है और इसकी रेंज भी अधिक है, जिससे यह भारतीय सशस्त्र बलों के हथियार भंडार को और मजबूत करेगी। 

डॉ. कामत ने बताया कि डीआरडीओ इस मिसाइल के अलग-अलग संस्करणों पर भी काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि एंटी-शिप संस्करण के साथ-साथ जमीन पर हमला करने वाले संस्करण पर भी काम चल रहा है। हालांकि वह अभी शुरुआती चरण में है। इसके अलावा, भविष्य में इस मिसाइल के एयर-लॉन्च संस्करण पर भी काम करने की योजना है।


ये भी पढ़ें: BMC Mayoral Poll: बीएमसी मेयर चुनाव में क्या भाजपा से गठबंधन करेगी मनसे? राज ठाकरे ने कर दिया साफ

गणतंत्र दिवस पर दिखी थी मिसाइल प्रणाली की झलक
एलआरएएसएचएम को इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शित किया गया था और इसके निर्यात की भी व्यापक संभावनाएं बताई जा रही हैं। भविष्य की स्वदेशी रक्षा प्रणालियों पर बात करते हुए डॉ. कामत ने कहा कि डीआरडीओ का फोकस एयरो-इंजन, मानवरहित लड़ाकू हवाई वाहन (UCAV) और डीप-टेक तकनीकों पर रहेगा। उन्होंने कहा कि क्वांटम टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (AI-ML) तथा उन्नत सामग्री जैसी तकनीकें भविष्य की सभी रक्षा प्रणालियों का हिस्सा होंगी।

डॉ. कामत ने रक्षा मंत्रालय के लिए आम बजट में किए गए प्रावधानों का स्वागत करते हुए कहा कि स्वदेशी प्रणालियों के लिए पूंजीगत व्यय बढ़ाकर 1.39 लाख करोड़ रुपये किया गया है, जबकि कुल रक्षा बजट 2.19 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि डीआरडीओ के पूंजीगत बजट में 15.6 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिससे नई तकनीकों और स्वदेशी प्रणालियों के विकास में मदद मिलेगी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed