Tamil Nadu: तमिलनाडु में द्रविड़ मॉडल की गूंज, CM स्टालिन बोले- हमें वोट न देने वाले भी कर रहे काम की तारीफ
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि डीएमके सरकार के कामकाज और कल्याणकारी योजनाओं की तारीफ वे लोग भी कर रहे हैं, जिन्होंने पार्टी को वोट नहीं दिया। उन्होंने भाजपा सरकार पर राज्यों के अधिकार कमजोर करने और योजनाएं खत्म करने का आरोप लगाया। स्टालिन ने 2026 चुनाव में फिर सरकार बनने का दावा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा है कि उनकी सरकार के कामकाज और जनकल्याणकारी योजनाओं ने राज्य में मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने दावा किया कि डीएमके को वोट न देने वाले लोग भी द्रविड़ मॉडल शासन की सराहना कर रहे हैं। तिरुवन्नामलाई जिले में एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की विपक्षी पार्टियों पर तीखा हमला बोला।
मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु में उनकी सरकार हर जिले और हर परिवार के विकास के लिए काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और उद्योग जैसे क्षेत्रों में राज्य ने कई चुनौतियों को पार करते हुए उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार के कामकाज की आलोचना उसके अपने समर्थक भी कर रहे हैं, जबकि तमिलनाडु सरकार को व्यापक समर्थन और सम्मान मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- Karnataka: करावली उत्सव में बड़ा हादसा, मंगलूरू के मेले में अचानक खराब हुआ झूला; दो बच्चे घायल, जांच के आदेश
राज्य के अधिकार और राज्यपाल का मुद्दा
स्टालिन ने आरोप लगाया कि जीएसटी लागू होने के बाद राज्यों का कर पर अधिकार कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु के बकाया फंड जारी नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि राज्यपाल को केंद्र ने चुनी हुई सरकार को परेशान करने के लिए नियुक्त किया है। इन सभी बाधाओं के बावजूद राज्य ने आर्थिक और सामाजिक विकास में बेहतर प्रदर्शन किया है।
विपक्ष पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्हें धोखेबाज और गुलाम बताया। उनका इशारा मुख्य विपक्षी एआईएडीएमके और उसकी सहयोगी भाजपा की ओर माना जा रहा है। स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु की प्रगति से कई लोगों को पेट में दर्द हो रहा है और नफरत फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है।
कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा
स्टालिन ने कहा कि 'नान मुदलवन' जैसी कौशल विकास योजना और मुख्यमंत्री नाश्ता योजना को सोशल मीडिया पर भी सराहा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इन योजनाओं ने छात्रों और युवाओं की जिंदगी बदली है और ऐसी योजनाएं भाजपा शासित राज्यों में नहीं दिखतीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर भारत के कई यूट्यूबर तमिलनाडु के विकास और योजनाओं की तारीफ करते हुए वीडियो बना रहे हैं।
द्रविड़ मॉडल 2.0 पर बोले
मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ने गांवों में गरीबी कम की और लोगों की आमदनी बढ़ाई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने इस योजना को कमजोर किया और 100 दिन के रोजगार के अधिकार को खत्म कर दिया। ई. पलानीस्वामी पर निशाना साधते हुए स्टालिन ने कहा कि किसान परिवार से होने का दावा करने वाले विपक्षी नेता भी इस मुद्दे पर चुप हैं। अंत में उन्होंने भरोसा जताया कि 2026 विधानसभा चुनाव में द्रविड़ मॉडल 2.0 की सरकार फिर बनेगी।
अन्य वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.