फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Draupadi Murmu brother sister in law will congratulate her with Arissa Pitha 4 people of family will attend

Draupadi Murmu: 'अरिसा पीठा' खिलाकर मुर्मू के भाई और भाभी मुंह मीठा कराएंगे, घर के सिर्फ चार लोग करेंगे शिरकत

Sun, 24 Jul 2022 06:19 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Sun, 24 Jul 2022 06:19 PM IST
सार

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण की गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के मुताबिक सोमवार दिन में सवा दस बजे से संसद भवन के केंद्रीय सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Draupadi Murmu brother sister in law will congratulate her with Arissa Pitha 4 people of family will attend
राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीआईबी

विस्तार

देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह की पूरी तैयारियां हो गई हैं। सोमवार सुबह सवा बजे संसद भवन के केंद्रीय सभागार में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में उनके परिवार की ओर से उनके छोटे भाई और उनकी भाभी के अलावा बेटी और दामाद शिरकत करने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। द्रौपदी मुर्मू के भाई ने अमर उजाला डॉट कॉम से बातचीत में बताया कि वह अपनी बहन का मुंह मीठा कराने के लिए ओडिशा की ट्रेडिशनल मिठाई 'अरिसा पीठा' भी लेकर आए हैं। वो कहते हैं कि यह मिठाई उनकी बहन को पसंद भी है।

विज्ञापन


नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण की गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के मुताबिक सोमवार दिन में सवा दस बजे से संसद भवन के केंद्रीय सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुरू किया जाएगा। इस समारोह में उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा के अध्यक्ष समेत केंद्र सरकार के सभी मंत्री और देश के अलग-अलग राज्यों के राज्यपाल समेत मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा देश में राजनयिक मिशन के प्रमुख और सांसदों के साथ साथ सेना और अर्धसैनिक बलों से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी संसद भवन के केंद्रीय सभागार में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह के बाद 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। उसके बाद राष्ट्रपति का अभिभाषण शुरू होगा। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए द्रौपदी मुर्मू के परिवार से चार लोग दिल्ली पहुंच चुके हैं। इसमें उनके साथ रहने वाले छोटे भाई तारिणीसेन टूडू और उनकी पत्नी सुकरी टूडू समेत द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के दामाद भी शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा होंगे। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाई तारिणी सेन ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की व्यवस्था प्रोटोकॉल के तहत ही होती है, इसलिए वह अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ ही इसमें शिरकत कर रहे हैं। उनका कहना है कि गांव के लोगों ने दीदी के लिए खूब सारी शुभकामनाएं और ढेर सारा प्यार देने के लिए कहा है। वह उनसे मिलकर गांव के लोगों के बधाई संदेश उन तक जरूर पहुंचाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तारिणी सेन के मुताबिक अपनी बहन के वह और उनकी पत्नी उड़ीसा की ट्रेडिशनल मिठाई 'अरिसा पीठा' लेकर आ रहे हैं। उनकी दीदी को यह मिठाई पसंद भी है और खास मौकों पर इस मिठाई को शगुन के तौर पर खिलाया भी जाता है। उनका कहना है इसके अलावा उनकी पत्नी, दीदी के लिए कुछ और गिफ्ट भी लेकर आ रही हैं हालांकि यह कोई महंगे गिफ्ट नहीं हैं। बल्कि उनकी पसंद की ही कुछ चीजें ही इसमें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed