कोरोना : सरकार ने कहा- गांवों में टीकाकरण अभियान पर जोर, वैक्सीन लेने में महिलाओं से आगे पुरुष
डॉ. वीके पॉल ने कहा कि महिलाएं टीका लेने के मामले में पुरुष से अब भी काफी पीछे हैं। महिलाओं में जागरुकता पैदा करने की जरूरत है और उन्हें आगे लाना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीति आयोग के सदस्य(स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने मंगलवार को देश में टीकाकरण की स्थिति को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि टीकों के ग्रामीण कवरेज पर उल्लेखनीय रूप से बल दिया जा रहा है। सोमवार को टीके की कुल खुराकों का 63.7 फीसदी गांवों में और 36 फीसदी शहरी क्षेत्रों में दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाएं टीका लेने के मामले में पुरुष से अब भी काफी पीछे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को टीका प्राप्त करने वालों में 46 फीसदी महिलाएं जबकि 53 फीसदी पुरुष थे। पॉल ने कहा कि महिलाओं में जागरुकता पैदा करने की जरूरत है और उन्हें आगे लाना है।
डॉक्टर वीके पॉल ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में दी जाने वाली आधी से अधिक खुराकें ग्रामीण क्षेत्रों में लगाई गई थीं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि ग्रामीण इलाकों में पहुंच संभव है। हम पूरी तरह से आशान्वित और आश्वस्त हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करना हमारे लिए पूरी तरह से संभव है।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण जनवरी के मध्य में शुरू हुआ और तब से भारत ने 22 जून की दोपहर तीन बजे तक कोविड-19 टीकों की 29.16 करोड़ खुराकें लगा दीं हैं। सरकार ने यह भी कहा कि देश में कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार हो रहा है, लेकिन कोविड-19-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने पर जोर दिया। पॉल ने कहा कि सात मई को संक्रमण के मामलों की चरम स्थिति की तुलना में भारत के दैनिक कोविड-19 मामलों में लगभग 90 फीसदी की गिरावट आई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.