फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DR Harsh Vardhan at 33rd Commonwealth Health Ministers Meeting, says we gave vaccine to 90 countries

राष्ट्रमंडल बैठक : डॉ. हर्षवर्धन बोले- भारत ने 90 देशों को किए टीके वितरित, आगे भी करते रहेंगे मदद

Thu, 20 May 2021 08:03 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 20 May 2021 08:03 PM IST
सार

राष्ट्रमंडल स्वास्थ्य मंत्रियों की 33वीं बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि टीकाकरण को सफल बनाने के लिए वैश्विक अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत  'वसुधैव कुटुम्बकम' के विश्वास के अनुरूप अब तक 90 देशों को वैक्सीन वितरित किया है।

विज्ञापन
DR Harsh Vardhan at 33rd Commonwealth Health Ministers Meeting, says we gave vaccine to 90 countries
डॉ. हर्षवर्धन - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रमंडल स्वास्थ्य मंत्रियों की 33वीं बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने गुरुवार को भारत की तरफ से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारत ने 'वसुधैव कुटुम्बकम' के अपने लंबे समय से विश्वास के अनुरूप अपनी 'वैक्सीन मैत्री' पहल के तहत 90 से अधिक देशों को कोविड 19 के टीके प्रदान किए हैं और आगे भी मदद करते रहेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि महामारी को प्रभावी ढंग से समाप्त करने के लिए कोरोना के अधिक से अधिक टीकों को विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एक बार वायरस के खिलाफ सुरक्षित और प्रभावकारी साबित होने के बाद इसे वैश्विक स्तर पर अभियान के रूप में चलाने की आवश्कता होगी।
विज्ञापन


वहीं उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की प्रशंसा करते हुए कहा कि डब्ल्यूएचओ की नेतृत्व वाली पहल एक महत्वपूर्ण वैश्विक सहयोग साबित हुई है जो विकास, उत्पादन, उपचार और टीकों के उत्पादन में समानता ला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि हमारा राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन प्लेटफॉर्म 'ई-संजीवनी ओपीडी' एक ऐसी उल्लेखनीय पहल है जिसने 14 महीनों की छोटी अवधि में 50 लाख से अधिक परामर्श की सुविधा प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि भारत ने सभी को स्वास्थ्य मुहैया कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। हमारे आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत, हम 50 करोड़ से अधिक लोगों को कवरेज प्रदान कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed