फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Donald Trump Indian Visit motera stadium Speech highlights ahmedabad

होली से दिवाली और विवेकानंद से पटेल तक...ट्रंप ने ऐसे की भारतीय दिलों को छूने की कोशिश

Mon, 24 Feb 2020 03:39 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 24 Feb 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump Indian Visit motera stadium Speech highlights ahmedabad
डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी गले मिलते हुए - फोटो : ANI

दो दिवसीय भारत यात्रा पर अहमदाबाद पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोटेरा स्टेडियम में विशाल भारतीय जनसमुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने होली से लेकर दिवाली और स्वामी विवेकानंद से लेकर सरदार पटेल तक का जिक्र कर भारतीय दिलों को छूने की कोशिश की। वहीं प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने एक विनम्र चायवाले के तौर पर शुरुआत की, उन्होंने चाय की एक दुकान में काम किया, वह इस बात का बेहतरीन उदाहरण हैं कि भारतीय किसी भी मुकाम पर पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन




भारत की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा कि आज भारत बड़ी शक्ति बनकर उभर रहा है, जो इस शताब्दी की सबसे बड़ी बात है। आपने ऐसा एक शांतिपूर्ण देश होने के साथ हासिल किया है। ट्रंप ने इस दौरान उज्जवला योजना, इंटरनेट सुविधा, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी मोदी सरकार की कई योजनाओं का जिक्र किया।
विज्ञापन


ट्रंप ने स्वामी विवेकानंद-महात्मा गांधी, सचिन-विराट का उल्लेख किया
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन के दौरान  स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी, सरदार पटेल, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत में कई समानता हैं, जिसमें हर व्यक्ति को एक समान माना गया है। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को सचिन, विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होली-दिवाली का किया जिक्र
डोनाल्ड ट्रंप होली, दिवाली जैसे त्योहारों का जिक्र कर भारत की विविधता की तारीफ की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में आज हिंदू, जैन, मुस्लिम, सिख समेत कई धर्मों के लोग रहते हैं, यहां दर्जनों भाषाएं बोली जाती हैं।

पीएम मोदी की जमकर तारीफ की
ट्रंप ने अपने संबोधन के दौरान न केवल अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी दिल खोलकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ गुजरात के नहीं बल्कि देश के लिए गर्व हैं, जो असंभव को संभव बना सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में आज भारत तरक्की कर रहा है और ये विकास की यात्रा दुनिया के लिए मिसाल है।

भारत-अमेरिका डिफेंस डील का उल्लेख किया
उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका डिफेंस के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, हम भारत को जल्द ही सबसे खतरनाक मिसाइल और हथियार देंगे। अमेरिका-भारत दोनों एक साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका लड़ाई लड़ रहा है।

इस्लामिक आतंकवाद पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि हमारा देश इस्लामिक आतंकवाद का शिकार रहा है, इसके खिलाफ हमने लड़ाई लड़ी है। अमेरिका ने अपने एक्शन में आईएसाईएस और अल बगदादी का खात्मा किया।

पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी
ट्रंप ने कहा कि हमारा प्रशासन आतंक के खिलाफ कड़े एक्शन ले रहा है, पाकिस्तान पर भी हमने दबाव बनाया है। पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लेना होगा, हर देश को अपने सुरक्षित करने का अधिकार है।


अमेरिका के विकास में भारतीयों का बड़ा योगदान
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों ने वहां के विकास में बड़ी भूमिका निभाई है। अमेरिका में रहने वाले कई बिजनेसमैन गुजरात से आते हैं, ऐसे में अमेरिका के विकास में अहम भूमिका निभाने के लिए हम सभी का शुक्रिया करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed