{"_id":"5c38c142bdec2273182aa44b","slug":"donald-trump-has-assured-h-1b-visa-holders-will-be-quickly-made-changes","type":"story","status":"publish","title_hn":"एच-1बी वीजा धारकों को ट्रंप का आश्वासन, प्रतिभाशाली लोगों के लिए जल्द होगा बदलाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एच-1बी वीजा धारकों को ट्रंप का आश्वासन, प्रतिभाशाली लोगों के लिए जल्द होगा बदलाव
Fri, 11 Jan 2019 09:46 PM IST
अमित मंडल
भाषा, वॉशिंगटन
भाषा, वॉशिंगटन
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 11 Jan 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को एच-1बी वीजा धारकों को आश्वासन दिया कि उनका प्रशासन जल्द ऐसे बदलाव करेगा जिससे उन्हें अमेरिका में रूकने का भरोसा मिलेगा और जिससे उनके लिए ‘‘नागरिकता लेने के लिए संभावित रास्ता बनेगा।’’ अधिकतर एच-1बी वीजा धारक आईटी पेशेवर हैं।
विज्ञापन
ट्रम्प ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि उनका प्रशासन एच-1बी वीजा में अमेरिकी नीतियों में बदलाव लाने की योजना बना रहा है और वह प्रतिभाशाली तथा उच्च कौशल लोगों को अमेरिका में कॅरियर बनाने के लिए बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
ट्रम्प ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका में एच-1बी वीजा धारक आश्वस्त हो सकते हैं कि बदलाव जल्द होंगे जिससे आपको यहां रूकने में आसानी होगी और आपको भरोसा मिलेगा। साथ ही इससे यहां की नागरिकता लेने का संभावित रास्ता खुलेगा। हम प्रतिभाशाली और उच्च कौशल लोगों को अमेरिका में कॅरियर बनाने के लिए बढ़ावा देंगे।’’
विज्ञापन
ट्रम्प का ट्वीट भारतीय पेशेवरों और खासकर आईटी क्षेत्र के पेशेवरों के लिए अच्छी खबर के रूप में सामने आया है, जिन्हें ग्रीन कार्ड अथवा स्थायी कानूनी निवास पाने में वर्तमान में करीब एक दशक तक का इंतजार करना पड़ता है।