फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Donald Trump attack Pakistan on Terrorism in Ahmedabad Motera stadium, Narendra Modi also present

अहमदाबाद से ट्रंप ने पाक को फटकारा, कहा- आतंक के खिलाफ एक्शन लेना ही होगा

Mon, 24 Feb 2020 02:50 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 24 Feb 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump attack Pakistan on Terrorism in Ahmedabad Motera stadium, Narendra Modi also present
Donald Trump India Visit - फोटो : ANI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भीड़ से खचाखच भरे अहमदाबाद क्रिकेट स्टेडियम से 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम को संबोधित किया। भारत के सबसे बड़े स्टेडियम से ट्रंप ने पाकिस्तान और सीमापार आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया। 

विज्ञापन


आतंकवाद पर ट्रंप ने कहा कि हमारा प्रशासन आतंक के खिलाफ कड़े एक्शन ले रहा है, पाकिस्तान पर भी हमने दबाव बनाया है। पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लेना ही होगा, हर देश को अपने सुरक्षित करने का अधिकार है। पाकिस्तान का जिक्र आते ही स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन

भारत-अमेरिका आतंकवाद से लड़ने को प्रतिबद्ध

हमारे नागरिकों की सुरक्षा पर खतरा बनने वालों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमारा देश इस्लामिक आतंकवाद का शिकार रहा है, इसके खिलाफ हमने लड़ाई लड़ी है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ने और अपनी सीमाओं को सुरक्षित रखने के प्रति प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने आगे कहा कि हमारे पाकिस्तान से अच्छे संबंध हैं। हमें लग रहा है कि पाकिस्तान कुछ कदम उठा रहा है। ये पूरे दक्षिण एशिया के लिए जरूरी है। भारत को इसमें अहम योगदान निभाना है।

दरिंदे बगदादी को हमने मार गिराया

उन्होंने कहा कि कट्टर इस्लामिक आतंकवाद से अपने नागरिकों को बचाने के लिए हम दोनों साथ मिलकर काम करेंगे। हमने आईएसआईएस दरिंदे बगदादी को मार गिराया। हम पाकिस्तान के साथ मिलकर सीमापार आतंकवाद को रोकने की कोशिश करेंगे। 

अमेरिका के साथ सबसे ज्यादा युद्धाभ्यास करता है भारत: मोदी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ट्रंप ने भारत का गौरव बढ़ाया है। भारत सबसे ज्यादा अमेरिका के साथ युद्धाभ्यास करता है। आज जिस देश के साथ भारत का सबसे व्यापक अनुसंधान और विकास साझेदारी पार्टनरशिप है- वो अमेरिका है। 

पीएम मोदी ने कहा, भारत ने सबसे ज्यादा सैटेलाइट भेजने का रिकॉर्ड बनाया है। हर क्षेत्र में हमारी दोस्ती का दायरा बढ़ रहा है। नई चुनौतियां बदलाव की नींव रख रही हैं। दशक की शुरुआत में ट्रंप का भारत आना सम्मान की बात। अमेरिका भारत का सबसे भरोसेमंद साथी है। आतंकवाद को हराने में हम साथ हैं। दोनों देशों का डिजिटल सहयोग बढ़ेगा।

मोदी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ रहा है भारत: डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। ज्यादातर घरों में लोग गैस पर खाना बना रहे हैं। भारत में काफी सारी विविधताएं हैं लेकिन फिर भी यहां के लोगों की एकता विश्व में एक मिसाल है।

भारत की इज्जत करता है अमेरिका

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा, 'अमेरिका भारत से प्यार, उसकी इज्जत करता है और भारत के लोगों का हमेशा वफादार और निष्ठावान दोस्त बना रहेगा। हम हमेशा भारत के इस भव्य स्वागत को याद करेंगे। भारत हमारे दिल में विशेष स्थान रखता है। पीएम मोदी ने अपना करियर चाय वाला के तौर पर शुरू की थी, उन्होंने एक चाय बेचनेवाले का काम किया है। हर कोई उनसे प्यार करता है लेकिन मैं आपको बता दूं वह बहुत मजबूत हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed