फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Don't take pills with juice, may harm your health

जूस के साथ न करें दवाओं का सेवन, हो सकता है सेहत को नुकसान

Thu, 21 Jul 2016 10:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jul 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
Don't take pills with juice, may harm your health

जूस के साथ दवा खाना आपकी सेहत के लिए नुकसान दायक हो सकता है। खासकर खट्टे जूस के साथ दवा खाना। इंडियन मेडिकल एसोसिशन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जूस के साथ दवाएं खाने से उनका असर कम हो जाता है। यदि आप खट्टे फलों के जूस के साथ दवाएं खाते हैं तो असर और भी कम हो जाता है।

विज्ञापन


एडवाइजरी मेडिकल बॉडी के मुताबिक, जूस दवाओं के असर को प्रभावित करता है। खासकर उन मरीजों के लिए जो ब्लड प्रेशर या दिल की बीमारी से पीड़ित हैं। इसलिए दवाओं को पानी के साथ ही लेना चाहिए। आईएमए के महासचिव डॉ. के.के. अग्रवाल वेस्टर्न ओंटारियो, कनाडा के विश्वविद्यालय के एक अध्ययन का हवाला देते हुए बताते हैं कि, अंगूर का रस शरीर में कुछ दवाओं को सोखने की क्षमता कम कर सकता है, वहीं संतरा और सेब के जूस शरीर में दवाओं की सोखने की क्षमता कम कर उनके असर को कम कर सकते हैं।

विज्ञापन

अंगूर का रस एंजाइमों के कार्य को ब्लॉक कर देता है

Don't take pills with juice, may harm your health

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए), ने उपभोक्ता स्वास्थ्य जानकारी में भी डिटेल में बताया है कि क्यों दवाओं का सेवन अंगूर के जूस के साथ नहीं करना चाहिए। एफडीए बुलेटिन के मुताबिक, अंगूर का रस एंजाइमों के कार्य को ब्लॉक कर देता है, यह शरीर में दवाओं के अवशोषण को बढ़ा देता है।

अर्थात इसका ओवरडोज खतरे में डाल सकता है। एक शोध में पता चला है कि अंगूर, संतरे व सेब का रस कैंसर की दवा एटोपोवफोस, बीटा ब्लॉकर दवा एटेनोलोल और एंटी ट्रांसप्लांट रिजेक्शन ड्रग सिस्लोस्पोरीन, सिप्रोफ्लॉक्सासिन, लिवोफ्लॉक्सासिन व इट्राकॉनाजोल जैसे एंटीबायोटिक्स का असर कम कर देता है।

इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर और पित्त विज्ञान (ILBS) के निदेशक डॉ. एस.के सरन के मुताबिक, भारत में अभी इस इस विषय पर ज्यादा शोध नहीं हुए हैं। लेकिन फिर भी आमतौर पर हम मरीजों को सलाह देते हैं कि वो दवाओं को पानी के साथ ही खाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed