फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dog mauls newborn to death in Karnataka hospital

Karnataka : अस्पताल में कुत्ते ने नोंचकर ले ली नवजात की जान, कुत्तों से बचने के चक्कर में हुआ हादसा

Tue, 04 Apr 2023 05:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, शिवमोगा।
एजेंसी, शिवमोगा। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 04 Apr 2023 05:58 AM IST
सार

शिवमोगा जिला अस्पताल परिसर में शुक्रवार को सुरक्षा गार्ड ने सुबह सात बजे के आसपास एक कुत्ते को एक नवजात शिशु को खाने की कोशिश करते देखा था।

विज्ञापन
Dog mauls newborn to death in Karnataka hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

कर्नाटक के शिवमोगा जिले के एक सरकारी अस्पताल में घुसे कुत्ते ने नोंच-नोंचकर नवजात की जान ले ली। पुलिस के मुताबिक, सरकारी अस्पताल परिसर में जिस बच्चे को कुत्ता नोंच रहा था, उसकी अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


शिवमोगा जिला अस्पताल परिसर में शुक्रवार को सुरक्षा गार्ड ने सुबह सात बजे के आसपास एक कुत्ते को एक नवजात शिशु को खाने की कोशिश करते देखा था। उसने बच्चे को कुत्ते के मुंह से छुड़ाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अस्पताल ने कहा है कि यह बच्चा जिला अस्पताल का नहीं था। इस अस्पताल में केवल तीन बच्चों का जन्म हुआ था और वे सभी स्वस्थ और सुरक्षित हैं। फिलहाल जिला स्वास्थ्य विभाग ने इस बच्चे की पहचान पता लगाने के लिए चार टीमों का गठन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्ते से बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
ओडिशा के बेरहमपुर शहर में आवारा कुत्तों के काटने से डरी एक महिला ने अपनी स्कूटी सड़क के किनारे खड़ी कार से टकरा दी। स्कूटी पर तीन लोग सवार थे। घटना में सभी को चोटें आई हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed