{"_id":"5c6dd5a4bdec227366792158","slug":"documentary-made-on-tarni-mission-will-be-shown-on-march-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ मार्च को दिखाई जाएगी ‘तारिणी मिशन’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आठ मार्च को दिखाई जाएगी ‘तारिणी मिशन’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री
Thu, 21 Feb 2019 04:03 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 21 Feb 2019 04:03 AM IST
विज्ञापन
समंदर के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने वाली भारतीय नौसेना की छह सदस्यीय महिला अफसरों की टीम के ‘तारिणी मिशन’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार हो चुकी है। इसे आठ मार्च को महिला दिवस के अवसर पर नेशनल जियोग्राफी चैनल पर दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इन महिला अफसरों ने 254 दिनों तक सागर का चक्कर लगाया था। तारिणी टीम की लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी की अगुवाई में महिलाओं की इस टीम ने 55 फीट के नौकायन पोत में पांच देशों के समुद्रों को पार करते हए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन