Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur's BJP MLA Sapam Kunjakeswor dies in Delhi at 67

मणिपुर: भाजपा विधायक सपम कुंजकेश्वर का निधन, 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Fri, 20 Nov 2026 10:30 AM IST
राहुल कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 20 Nov 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
Manipur's BJP MLA Sapam Kunjakeswor dies in Delhi at 67
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सपम कुंजकेश्वर सिंह - फोटो : assembly.mn.gov.in
मणिपुर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सपम कुंजकेश्वर सिंह का शुक्रवार तड़के नई दिल्ली के एक अस्पताल में बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष चिदानंद सिंह ने बताया कि पश्चिमी इंफाल जिले की पटसोई विधानसभा सीट से विधायक सपम कुंजकेश्वर सिंह को लोग प्यार से 'केबा' के नाम से जानते थे। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए काम किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने विधायक के निधन पर शोक जताया और उनके योगदान को याद किया।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "माननीय विधायक सपम कुंजकेश्वर सिंह के असामयिक निधन से बेहद दुखी हूं। उन्होंने शुक्रवार सुबह नई दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के प्रति उनकी समर्पित सेवा और मणिपुर के लिए उनके योगदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा। विधायक के पार्थिव शरीर को शुक्रवार को इंफाल लाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2007 में निर्दलीय विधायक बने थे सपम
सपम कुंजकेश्वर सिंह पहली बार 2007 में पश्चिमी इंफाल जिले की पटसोई विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2022 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed