{"_id":"664643239c24f9347906e453","slug":"doctor-suspended-after-mix-up-in-surgery-performed-on-child-at-kerala-govt-hospital-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: सरकारी अस्पताल में घोर लापरवाही, बच्ची के हाथ की जगह कर दी जीभ की सर्जरी; हंगामे के बाद डॉक्टर निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: सरकारी अस्पताल में घोर लापरवाही, बच्ची के हाथ की जगह कर दी जीभ की सर्जरी; हंगामे के बाद डॉक्टर निलंबित
Thu, 16 May 2024 11:02 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Thu, 16 May 2024 11:02 PM IST
सार
Kerala: केरल के सरकारी अस्पताल में एक डॉक्टर ने बच्ची के हाथ के बजाय जीभ की सर्जरी कर दी। इस लापरवाही के बाद डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Medical, Doctor
- फोटो : istock
विस्तार
केरल के कोझिकोड स्थित मेडिकल अस्पताल में चार साल की बच्ची के ऑपरेशन के दौरान बड़ी लापरवाही बरती गई। इसके बाद सर्जरी करने वाले डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
हाथ के बजाय कर दिया जीभ का ऑपरेशन
बताया गया है कि बच्ची के हाथ की सर्जरी होनी थी जबकि डॉक्टर ने जीभ का ऑपरेशन कर दिया। दरअसल बच्ची के एक हाथ की छठी उंगली निकालने के लिए उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। कुछ घंटों के बाद जब बच्ची बाहर आई, तो पता चला कि उसकी जीभ का ऑपरेशन किया गया। यह देखकर बच्ची के परिजन हैरान रह गए। परिजनों ने बच्ची के मुंह में रुई ठूंसी हुई देखी। इसके बाद अस्पताल में हंगामा मच गया।
विज्ञापन
हंगामा मचने के बाद डॉक्टर निलंबित
मामले ने तूल पकड़ा तो राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ बेजॉन जॉनसन को निलंबित कर दिया। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने चिकित्सा शिक्षा निदेशक से इस मामले में रिपोर्ट तैयार करने और तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि स्वास्थ्य मंत्री ने मामले की विस्तृत जांच करने के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उधर पुलिस ने बच्ची के परिवार की शिकायत पर डॉ. जॉनसन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बच्ची के परिजनों ने की शिकायत
बच्ची के परिजनों का कहना है कि उसकी जीभ में कोई दिक्कत नहीं थी फिर भी ऑपरेशन किया गया। उन्होंने कहा कि अगर इस ऑपरेशन की वजह से बच्ची की स्वास्थ्य पर कोई असर पड़ा तो अस्पताल अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। अस्पताल के अधिकारियों ने परिवार को बताया है कि डॉक्टर से गलती हुई है क्योंकि उन्हें एक ही तारीख पर दो बच्चों की सर्जरी करनी थी। इस बीच डॉक्टर बेजॉन जॉनसन ने भी बच्ची के परिजनों से माफी मांगी है।