फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Doctor offers fee cut if patients say Jai Shree Ram TMC claims he wants to be in BJPs good books

जय श्री राम बोलो और फीस में पाओ छूट: डॉक्टर का मरीजों को खुला ऑफर, TMC बोली- BJP की नजरों अच्छा बनने की कोशिश

Mon, 13 Apr 2026 10:34 PM IST
Himanshu Singh Chandel पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Mon, 13 Apr 2026 10:34 PM IST
सार

कोलकाता के एक डॉक्टर द्वारा जय श्री राम बोलने पर फीस में छूट देने के ऑफर दिया है। इससे पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मच गई है। डॉक्टर ने इसे निजी पहल बताया, जबकि टीएमसी ने इसे भाजपा के करीब जाने की कोशिश कहा।

विज्ञापन
Doctor offers fee cut if patients say Jai Shree Ram TMC claims he wants to be in BJPs good books
डॉक्टर। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच एक डॉक्टर के अनोखे ऑफर ने सियासत को गरमा दिया है। एक निजी क्लिनिक चलाने वाले कार्डियोलॉजिस्ट ने घोषणा की है कि जो मरीज जय श्री राम बोलेगा, उसे परामर्श शुल्क में छूट दी जाएगी। इस कदम को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है और इसे चुनावी माहौल से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट पीके हाजरा ने अपने क्लिनिक में पोस्टर लगाकर यह ऑफर दिया। पोस्टर में उनकी तस्वीर के साथ भाजपा का दुपट्टा भी दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी फैसला है और वह चाहते हैं कि राज्य में बदलाव आए। इस पर तृणमूल कांग्रेस के नेता निर्मल माजी ने आरोप लगाया कि डॉक्टर भाजपा की नजरों में अच्छा बनने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्या है डॉक्टर का पूरा ऑफर और मकसद?
डॉ. हाजरा ने कहा कि जो मरीज उनके क्लिनिक में जय श्री राम बोलेगा, उसे 500 रुपये की छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह ऑफर सिर्फ उनके निजी चेंबर के लिए है, अस्पताल में लागू नहीं है। उनका कहना है कि बंगाल के मरीज इलाज के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं, जिससे उन्हें दुख होता है और वह बदलाव चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PMO से लेकर अलग-अलग मंत्रालयों तक: केंद्र ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 48 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

क्या भाजपा से जुड़ाव का संकेत दे रहे हैं डॉक्टर?
डॉ. हाजरा ने कहा कि वह सीधे तौर पर भाजपा से जुड़े नहीं हैं, लेकिन भाजपा शासित राज्यों के विकास से प्रभावित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि पश्चिम मेदिनीपुर की पिंगला सीट से उन्हें टिकट मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने इस तरह लोगों को संदेश देने का तरीका अपनाया।


टीएमसी ने इसे क्यों बताया राजनीतिक चाल?
तृणमूल कांग्रेस के नेता निर्मल माजी ने इस कदम को राजनीतिक रणनीति बताया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भाजपा के “गुड बुक्स” में आने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी छवि साफ करना चाहते हैं। माजी ने दावा किया कि ऐसे कदमों से चुनावी नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि जनता टीएमसी के साथ है।
 
भाजपा के राज्यसभा सांसद राहुल सिन्हा ने डॉक्टर के इस फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इससे अन्य लोग भी प्रेरित होंगे और राज्य में बदलाव की जरूरत को समझेंगे। उन्होंने इसे सकारात्मक पहल बताया। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। ऐसे में इस तरह के विवाद चुनावी माहौल को और गर्म कर सकते हैं।  

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed