फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Doctor clarifies confusion over Mamata's fall, says it was sensation of pushing from behind

West Bengal: 'CM को ऐसा महसूस हुआ होगा कि उन्हे धक्का लगा', ममता बनर्जी पर दिए बयान से पलटे डॉक्टर, दी सफाई

Fri, 15 Mar 2024 02:42 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 15 Mar 2024 02:42 PM IST
सार

अस्पताल के निदेशक मणिमोय बंद्योपाध्याय ने खुलासा करते हुए कहा था कि सीएम को किसी ने पीछे से धक्का दिया था। इस पर टीएमसी समर्थकों ने मांग की कि ममता बनर्जी को एनएसजी सुरक्षा दी जाए। 

विज्ञापन
Doctor clarifies confusion over Mamata's fall, says it was sensation of pushing from behind
Mamata Banerjee - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिर और नाक पर आई चोट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामला उस समय बिगड़ गया, जब गुरुवार को सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने यह दावा किया कि बंगाल सीएम को किसी ने पीछे से धक्का दिया था। हालांकि, बढ़ते विवाद को देखते हुए अब एसएसकेएम अस्पताल के निदेशक मणिमय बंदोपाध्याय ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके कहने का यह मतलब था कि मुख्यमंत्री को ऐसा महसूस हुआ होगा कि उन्हे धक्का लगा है।

विज्ञापन


बंदोपाध्याय ने कहा, 'मुख्यमंत्री को ऐसा महसूस हुआ होगा कि उन्हे पीछे से धक्का लगा, जिससे वह गिर गईं। हमारा काम इलाज करना है और हमने ऐसा ही किया। उन्होंने कहा, 'कल शाम मैंने जो कहा उसे गलत तरीके से लिया गया।' 
विज्ञापन


कल घर में गिर गई थीं सीएम
अस्पताल के निदेशक मणिमोय बंद्योपाध्याय ने बताया था कि शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली की मुख्यमंत्री गिर गई हैं। उन्हें सिर पर चोट आई है। माथे और नाक पर चोट आई है। उनके माथे से खून बह रहा था। माथे पर तीन और नाक पर एक टांका लगाया गया। उनका ईसीजी और सीटी स्कैन भी किया गया। डॉक्टर ने बताया था कि उन्हें अस्पताल में रहने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने घर जाने की इच्छा जताई। सीएम घर पर निगरानी में रहेंगी। डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों का खुलासा- सीएम को किसी ने पीछे से धक्का मारा
अस्पताल के निदेशक मणिमोय बंद्योपाध्याय ने खुलासा करते हुए कहा था कि उन्हें किसी ने पीछे से धक्का दिया था। संवाददाताओं से सीएम की भाभी काजरी बनर्जी ने कहा था कि सुना है, उन्हें पीछे से कोई धक्का लगा है। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि धक्का किसने मारा है। धक्का गलती से मारा है या जानबूझकर। मामले में अब षड़यंत्र की बात उठने लगी है। बता दें, टीएमसी समर्थकों ने मांग की थी कि ममता बनर्जी को एनएसजी सुरक्षा दी जाए। उनका कहना था, 'हमें बंगाल पुलिस पर भरोसा नहीं है।' हालांकि, धक्का मारने के एंगल की जांच की जा रही है।

फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं
मणिमोय बंद्योपाध्याय ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री की हालात फिलहाल स्थिर है। वह आराम कर रही हैं। उनकी देखरेख की जा रही है। मुख्यमंत्री के गिरने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'अब तक, उनके गिरने के संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। हमने मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।'


यह है पूरा मामला
तृणमूल के एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) ने ममता की तस्वीर जारी की थी। तृणमूल सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता गुरुवार को कालीघाट आवास परिसर में टहल रही थीं। उसी समय वह गिर गईं। तुरंत उन्हें घर के अंदर ले जाया गया। उसके बाद उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया था। डॉक्टरों ने कहा था कि माथे पर टांके लगाने होंगे। बताया जा रहा है कि चोट काफी गहरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed