{"_id":"58bcf42c4f1c1b6943e7e349","slug":"do-you-know-the-truth-behind-alleagly-viral-dancing-video-of-delhi-university-student-gurmehar-kaur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2 करोड़ लोग देख चुके 'गुरमेहर' के वीडियो का असली सच आया सामने","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
2 करोड़ लोग देख चुके 'गुरमेहर' के वीडियो का असली सच आया सामने
दिवाकर पाण्डेय
Updated Mon, 06 Mar 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हॉट्सएप, ट्विटर से लेकर फेसबुक पर 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके एक वीडियो का असली सच सामने आ गया है। गौर हो कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज विवाद से चर्चा में आईं लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा गुरमेहर कौर को लेकर अब एक और मामला सोशल मीडिया में छा गया है।
विज्ञापन
व्हॉट्सएप, ट्विटर से लेकर फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया जा रहा है कि उसमें बिंदास अंदाज में डांस करने वाली युवती गुरमेहर हैं। लेकिन सच्चाई इससे कोसों दूर है। वीडियो वाली वाली युवती गुरमेहर न होकर पाकिस्तानी मॉडल रही कंदील बलोच है। वीडियो वायरल होने के बाद खुद गुरमेहर और उनकी मां ने भी इसका खंडन किया है।
विज्ञापन
बता दें कि वायरल वीडियो के साथ लोग टिप्पणी कर रहे हैं कि यह कारगिल शहीद की बेटी हैं। वीडियो में एक युवती चलती कार में दोस्तों के साथ जमकर मस्ती कर रही है। वह सूफी गायक नुसरत फतेह
विज्ञापन
अली खान की कव्वाली ‘मेरे रश्क-ए कमर पर’ बिंदास डांस कर रही है। लेकिन जब वीडियो को यू-ट्यूब पर सर्च किया गया तो वहां इसका शीर्षक ब्यूटीफुल गर्ल डांस विद फ्रेंड्स-मेरे रश्के कमर आता है और वेबसाइट के मुताबिक इसे सात महीने पहले पोस्ट किया गया था।
पोस्ट करने वाले शख्स का नाम आफताब अहमद खान है और वह सऊदी अरब का है। वीडियो केडिटेल में साफ लिखा है कि वह कंदील बलोच है जो कि दोस्तों के साथ कार में डांस कर रही है। बता दें कि कंदील वही पाकिस्तानी सोशल मीडिया शख्सियत हैं जो क्त्रिस्केट से जुड़े अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती थीं। 16 जुलाई, 2016 को उसके मुल्तान में स्थित घर में उसके भाई वसीम ने उसकी गला घोंट के हत्या कर दी थी। बाद में इसे ऑनर किलिंग बताया गया था।
मां-बेटी ने किया खंडन
जालंधर निवासी गुरमेहर की मां राजविंदर का दो टूक कहना है कि वीडियो वाली युवती उनकी बेटी नहीं है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि उसने कभी विदेश यात्रा नहीं की है। वहीं गुरमेहर ने भी ट्वीट किया है, कार वाली लड़की चाहे कोई हो लेकिन मैं नहीं हूं।
दो अहम वजहें- वीडियो में कार की ड्राइवर सीट बाईं ओर है जो न भारत में होती है और न पाकिस्तान में। पानी की बोतल पर अलआइन लिखा है जो सऊदी अरब की मिनरल पानी बनाने वाली कंपनी है। मीडिया की खबरों के मुताबिक इस वीडियो करीब 20,506,841 बार देखा जा चुका है। और अब तक 58,026 लोगों ने इसकी सराहना की है।

युवाओं के बीच लोकप्रिय हुआ गीत
सोशल मीडिया में वायरल और युवाओं के बीच लोकप्रिय हो चुके जिस गीत में कंदील बलोच नाचती हुई दिखाई दे रही हैं, वह पाकिस्तान के प्रख्यात गायक स्वर्गीय नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली ‘मेरे रश्क-ए-कमर’ है। साल 2015 में पाकिस्तानी गायक हसीब मुब्बासिर ने इसे नए अंदाज में गाया था।
लेकिन भारत में यह गीत इस साल सुर्खियों में आया, जब फिल्म रईस में इसके होने की चर्चा सामने आई। खबर आई कि फिल्म का यह गीत रिलीज से पहले ही लीक हो गया है, जिसे अरिजीत सिंह ने आवाज दी है। हालांकि यह एक अफवाह थी और ऐसा कोई गाना रईस में नहीं था। यूट्यूब पर रईस के फुटेज को जोड़कर हसीब मुब्बासिर के गाए गीत को ही वायरल किया गया था।

ऋतिक, जैकलीन और सोनम कपूर के भी वीडियो आए
यह गाना इतना ज्यादा लोकप्रिय हो गया है कि बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन, जैकलीन फर्नांडिज और सोनम कपूर के वीडियो के साथ भी यह खाना सुर्खियां बटोर रहा है। यही नहीं, तुर्की के मशहूर धारावाहिक ‘आस्क लफतन अलनामाज’ के वीडियो कांट छांट कर भी इस गीत के साथ जोड़ दिए गए हैं।
बता दें कि गूगल ट्रेंड्स के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे पहले साल 2016 जुलाई महीने में यह गाना भारत में सर्च किया गया था। उसके बाद अक्तूबर 2016 में इसे गूगल पर खोजा गया। इस साल जनवरी माह में अचानक इस गीत की सर्च में उछाल आया। इसी महीने रईस भी रिलीज हुई थी। इसके बाद फरवरी 23 से 26 के बीच यह गाना सर्च किया गया, तब से अब तक लगातार इसे देखा जा रहा है।