{"_id":"581529264f1c1b250ebc2791","slug":"do-not-subject-army-to-petty-politics-center-says-to-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी के लाभ के लिए सेना पर सतही राजनीति न करें राहुल : सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पार्टी के लाभ के लिए सेना पर सतही राजनीति न करें राहुल : सरकार
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sun, 30 Oct 2016 04:26 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दलगत लाभ के लिए सेना पर तुच्छ राजनीति न करने की सलाह दी है। सरकार ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन पर राहुल के तथ्य दुरुस्त नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस नेता गलत तथ्य पेश करते हैं, लेकिन बड़ा मसला उन्हें यह समझाना है कि सशस्त्र बल देश का एक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान है। वह भारत को सुरक्षित करने के लिए संवेदनशील कार्य कर रहा है।
प्रसाद ने कहा कि मैं राहुल गांधी से आग्रह करता हूं कि वह सेना पर सतही राजनीति न करें। विधि एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि यह नरेंद्र मोदी की सरकार है, जिसने वन रैंक वन पेंशन लागू करना का फैसला लिया। सरकार के इस फैसले से राजकोष पर हर साल 10, 000 करोड़ का बोझ पड़ा है।
राहुल के आरोपों का जवाब देते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जहां तक बराबरी का मामला है तो यह व्यवस्था 1989-99 से लागू है। इस मामले में नरेंद्र मोदी सरकार ने कोई नई नीति लागू नहीं की है। पेंशन का भुगतान स्लैब व्यवस्था के तहत करने का मामला है तो इसकी अनुशंसा वेतन समिति ने की है, जिसे सरकार ने स्वीकार नहीं किया है।