फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DMK ready for Tamil Nadu assembly elections, Stalin starts new membership campaign of the party

Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए डीएमके तैयार, स्टालिन ने की पार्टी के नए सदस्यता अभियान की शुरुआत

Sun, 01 Jun 2025 01:21 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै Published by: बशु जैन Updated Sun, 01 Jun 2025 01:21 PM IST
सार

डीएमके की बैठक में सीएम एमके स्टालिन ने नए सदस्यता अभियान ओरानियिल तमिलनाडु की शुरुआत की। उन्होंने घर-घर जाकर सदस्स्यता  अभियान चलाने, राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाने और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने की बात कही।

विज्ञापन
DMK ready for Tamil Nadu assembly elections, Stalin starts new membership campaign of the party
एमके स्टालिन, सीएम, तमिलनाडु - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले डीएमके ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को पार्टी की बैठक में सीएम एमके स्टालिन ने नए सदस्यता अभियान ओरानियिल तमिलनाडु की शुरुआत की। इससे पहले पार्टी की आम परिषद बैठक में स्टालिन ने सदस्यता अभियान का प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने घर-घर जाकर सदस्स्यता  अभियान चलाने, राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाने और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद पार्टी ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम 30 प्रतिशत मतदाताओं को सदस्य के रूप में नामांकित करने का लक्ष्य रखा और प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया। पार्टी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए नए सदस्य बनाए हैं। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल पर सदस्य बनाने का काम सौंपा गया है। 
विज्ञापन


मदुरै में पार्टी की बैठक 20 एकड़ जगह पर लगे पंडाल में हुई। इसे डीएमके मुख्यालय अन्ना अरिवलयम जैसा बनाया गया था। सीएम एमके स्टालिन ने 100 फीट ऊंचे मस्तूल पर पार्टी का झंडा फहराया और पार्टी बैठक का उद्घाटन किया। इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री स्टालिन ने यहां 22 किमी लंबा रोड शो निकाला और मदुरै के पूर्व मेयर एस मुथु की कांस्य प्रतिमा का अनावरण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पीएमओ के कैटरिंग बिल से लेकर गृह मंत्री के फंसने तक, पूर्व डीजीपी की किताब में कई रोचक खुलासे

इससे पहले डीएमके चार साल पूरे होने पर भी स्टालिन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को तमाम निर्देश दिए थे। पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखे एक पत्र में स्टालिन ने कहा था कि पार्टी की कल्याणकारी नीतियों और वादों को निभाने की वजह से जनता फिर से डीएमके को चुनेगी। उन्होंने बताया कि 2021 चुनाव से पहले किए गए 505 वादों में से अधिकतर को पूरा किया जा चुका है और बाकी भी जल्द पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनसभाओं और प्रचार के माध्यम से बताएं।

ये भी पढ़ें: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने डराया; सक्रिय मरीज अब 3758, केरल में आंकड़ा 1400 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed