फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Alert Rising cases have scared people; active patients are now 3758, figure crosses 1400 in Kerala

Coronavirus Update: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने डराया; सक्रिय मरीज अब 3758, केरल में आंकड़ा 1400 के पार

Sun, 01 Jun 2025 12:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 01 Jun 2025 12:59 PM IST
सार

कोरोना का खतरा अब पूरे देश में फैलता जा रहा है। एक जून तक देश के 27 राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 363 नए मामले सामने आए हैं। 383 मरीज ठीक हुए हैं और दो की मौत हुई है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना का नया वेरिएंट मध्यम संक्रामकता वाला है। चिंता करने की कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
Coronavirus Alert Rising cases have scared people; active patients are now 3758, figure crosses 1400 in Kerala
Corona Alert - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश में कोरोनाके बढ़ते मामलों ने डराना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में भारी उछाल देखा गया है। मौजूदा समय में देश में 3758 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। केरोना को मात देने वालों की बात करें तो बीते दिन से अब तक 1818 लोग संक्रमण से मुक्त हुए, जबकि दो कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र-दिल्ली में 400 से ज्यादा एक्टिव केस
राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो केरल में कोरोना के 64 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1400 पहुंच गया है। ऐसे ही महाराष्ट्र में 485, दिल्ली में 436, गुजरात में 320, पश्चिम बंगाल में 287, कर्नाटक में 238, तमिलनाडु में 199 और उत्तर प्रदेश में 149 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। हालांकि, ज्यादातर मरीज होम आइसोलेशन में ही ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन


दो संक्रमितों की जान गई
कोरोना से होने वाली मौतों की बात करें तो बीते दिन से अब तक दो कोरोना संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई है। मौतें केरल और कर्नाटक में दर्ज की गईं। कर्नाटक में 63 वर्षीय पुरुष और केरल में 24 वर्षीय महिला की मौत हुई। दोनों अन्य बीमारियों से भी परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक तिहाई मरीज हुए ठीक
केंद्र सरकार के कोविड डैश बोर्ड के अनुसार, कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। अब तक करीब एक तिहाई मरीज कोरोना पॉजिटिव होने के बाद इससे मुक्त हो चुके हैं। फिलहाल सक्रिय मरीजों की तुलना में 1818 मरीज (32.45 प्रतिशत) कोरोना पॉजिटिव होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed