{"_id":"5993d3aa4f1c1b2c518b4877","slug":"dmk-president-m-karunanidhi-admitted-in-kavery-hospital-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"DMK अध्यक्ष करुणानिधि की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
DMK अध्यक्ष करुणानिधि की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Amarujala.com- Presented By: मोहित
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम (डीएमके) अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि 93 वर्षीय को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा है कि, उन्हें आज शाम तक अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। एन्डोस्कोपिक जांच के लिए उन्हें सुबह भर्ती किया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ है।
विज्ञापन
पढ़ें- तमिलों के असली 'थलाइवा' बनेंगे रजनीकांत, MGR की तरह बदलेंगे तमिलनाडु की किस्मत!
विज्ञापन
इससे पहले दिसंबर में भी उनकी तबीयत खराब हुई थी। उन्हें 15 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में परेशानी थी, साथ ही गले में संक्रमण होने के कारण उनका स्वास्थ्य नाजुक चल रहा था। इलाज के बाद 23 दिसंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि तमिलनाडु की राजनीति में डीएमके और करुणानिधि परिवार का बेहद प्रभावशाली इतिहास रहा है। हालांकि 2जी स्कैम की वजह से पार्टी की काफी भद पिटी थी।
DMK President M.Karunanidhi admitted to Kauvery Hospital in Chennai for an endoscopic procedure, (File Pic) pic.twitter.com/kElSmolbGk
— ANI (@ANI) August 16, 2017