फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stalin, DMK new chief,the decision was take after Karunanidhi's health deteriorated

स्टालिन डीएमके के नये प्रमुख, करुणानिधि का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद लिया गया फैसला

Wed, 04 Jan 2017 04:47 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Jan 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
Stalin, DMK new chief,the decision was take after Karunanidhi's health deteriorated
द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम (डीएमके) के मुखिया एम करुणानिधि के बेटे एमके स्टालिन को पार्टी का नया प्रमुख घोषित किया गया हैं। बताया जा रहा है कि करुणानिधि के स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण स्टालिन को पार्टी प्रमुख बनाया गया हैं।
विज्ञापन


92 वर्षीय करुणानिधि 15 दिसंबर से अस्पताल में भर्ती थे। उनको सांस लेने में परेशानी हो ही रही थी, साथ ही गले में संक्रमण होने के कारण उनका स्वास्थ्य नाजुक चल रहा था। जिसे देखते हुए पार्टी सदस्यों ने स्टालिन को पार्टी मुखिया बनाने के लिए 20 दिसंबर को पार्टी मीटिंग बुलाई गई थी। मगर पिता का स्वास्थ्य बिगड़ जाने के कारण मीटिंग को स्थगित कर दिया गया। हालांकि पिता के स्वास्थ्य खराब होने पर स्टालिन पहले से ही पार्टी को संभाल रहे थे। मगर आधिकारिक रूप से स्टालिन को अभी तक पार्टी का प्रमुख घोषित नहीं किया गया हैं। 
विज्ञापन

करुणानिधि के बाद स्टालिन की पार्टी में अच्छी पकड़

Stalin, DMK new chief,the decision was take after Karunanidhi's health deteriorated
करुणान‌िध‌ि स्‍टाल‌िन
जिसका फैसला पार्टी ने अब लेते हुए पार्टी का पदभार स्टालिन को दिया गया हैं। वहीं तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करूणानिधि को 23 दिसंबर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं। पार्टी में एमके स्टालिन की स्थिति की बात करें तो अपने पिता के बाद पार्टी में उनकी पकड़ अच्छी हैं। स्टालिन 2009 से 2011 तक राज्य के उप-मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

स्टालिन करुणानिधि की दुसरी पत्नी दयालु अम्मल के बेटे हैं। पारिवारिक स्तर पर भी दोनो पिता और पुत्र में अच्छा तालमेल रहा हैं। करुणानिधि ने 2013 में स्टालिन को ही अपना उत्तराधिकारी बनाया रखा है, जबकि उनको दो बेटे एमके माथुर और एमके अलजागिरी (अलागिरी) भी हैं। उत्तराधिकार को लेकर स्टालिन और अलागिरी के समर्थकों के बीच राज्य में लड़ाईयां भी होती रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed