फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DMK not to ally with bjp says mk stalin modi is not vajpayee

गठबंधन पर डीएमके प्रमुख स्टालिन का प्रधानमंत्री पर पलटवार, 'वाजपेयी नहीं हैं मोदी'

Fri, 11 Jan 2019 01:17 PM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shani Mishra Updated Fri, 11 Jan 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
DMK not to ally with bjp says mk stalin modi is not vajpayee
एम के स्टालिन

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) प्रमुख एम.के स्टालिन ने प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार करते हुए कहा है कि डीएमके अब कभी भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी और मोदी वाजपेयी नहीं है। उनके नेतृत्व में गठबंधन अच्छा नहीं है और यह विडंबना है कि वह खुद अपनी तुलना पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी से कर रहे हैं।

विज्ञापन

 


बता दें कि तमिलनाडु में पांच जिलों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि नब्बे के दशक में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गई सफल गठबंधन राजनीति को याद किया और कहा कि भाजपा के दरवाजे हमेशा खुले हैं। बीस साल पहले दूरदर्शी नेता अटलजी भारतीय राजनीति में नई संस्कृति लाए थे जो कि सफल गठबंधन राजनीति की संस्कृति थी। उन्होंने क्षेत्रीय आकांक्षाओं को सर्वाधिक महत्व दिया। अटलजी ने जो रास्ता हमें दिखाया था, भाजपा उसी पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री एक कार्यकर्ता के इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या भाजपा अन्नाद्रमुक, द्रमुक या रजनीकांत की पार्टी के साथ गठबंधन करेगी। रजनीकांत ने अभी अपना राजनीतिक दल नहीं बनाया है। 


भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु में पीएमके, एमडीएमके समेत छोटे-छोटे क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन किया था और 39 में से दो सीटों पर जीत दर्ज की थी जिसमें से एक सीट पार्टी ने और दूसरी पीएमके ने जीती थी। हालांकि, बाद में सभी पांचों दलों ने भाजपा से रिश्ते तोड़ लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed