फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'DMK has a habit of insulting women leaders of BJP, Annamalai said- Police should take action

Politics: ‘भाजपा की महिला नेताओं का अपमान करना द्रमुक की आदत', अन्नामलाई बोले- पुलिस कार्रवाई करे

Thu, 20 Jun 2024 05:44 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 20 Jun 2024 05:44 AM IST
सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर आपत्तिजन टिप्पणी करने को लेकर भाजपा सांसद के अन्नामलाई ने डीएम पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की महिला नेताओं का अपमान करना डीएमके की पुरानी आदत है। मामले में पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। 

विज्ञापन
'DMK has a habit of insulting women leaders of BJP, Annamalai said-  Police should take action
के अन्नामलाई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भाजपा सांसद के अन्नामलाई ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर डीएमके पर निशाना साधते हुए कहा, भाजपा की महिला नेताओं का अपमान करना डीएमके की पुरानी आदत है। डीएमके नेता काविंगर इनियवन ने एक आयोजन में निर्मला सीतारमण को 'अचार बेचने वाली मामी' व 'दुर्भाग्य की देवी' कहा था।

विज्ञापन

अन्नामलाई ने इनियवन के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, डीएमके ने केवल उन लोगों को मंच प्रदान करने की आदत बना ली है, जिनका अस्तित्व सिर्फ भाजपा की महिला नेताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करके ही चलता है। इस घृणित रवैये को वह सरकार बढ़ावा देती है जो भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके सोशल मीडिया पोस्ट के लिए गिरफ्तार करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। लेकिन इस तरह की गंदगी के लिए कोई कार्रवाई नहीं करती है। अन्नामलाई ने कहा कि हम वित्त मंत्री पर की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं। हमने इस व्यक्ति पर तत्काल कार्रवाई के लिए तमिलनाडु पुलिस से हस्तक्षेप करने की मांग की है।

विज्ञापन

पूनावाला ने कहा, महिला विरोधी मानसिकता का प्रमाण

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह डीएमके की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। इस मामले में न सिर्फ पुलिस कार्रवाई की जाए, बल्कि हम मांग करते हैं कि प्रियंका वाड्रा, प्रियंका चतुर्वेदी, सुप्रिया श्रीनेत और अन्य लोग भी अपनी बात रखें। क्या वे इस बार भी वैसे ही चुप रहेंगे जैसे स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर चुप रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed