फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DK Shivakumar on Kiran Mazumdar Shaw criticism Bengaluru infrastructure If she wants develop roads let her do

Karnataka: ‘सड़कें बनाना चाहती हैं तो बना लें...’, खराब सड़क विवाद पर डीके शिवकुमार ने किरण पर किया पलटवार

Sat, 18 Oct 2025 05:37 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 18 Oct 2025 05:37 PM IST
सार

बायोकॉन चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ द्वारा बंगलूरू की सड़कों और गंदगी पर की गई आलोचना पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि अगर वह चाहें तो खुद सड़कें बना लें।

विज्ञापन
DK Shivakumar on Kiran Mazumdar Shaw criticism Bengaluru infrastructure If she wants develop roads let her do
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

बंगलूरू की खराब सड़कों को लेकर उठी एक टिप्पणी ने कर्नाटक की सियासत में नया विवाद खड़ा कर दिया है। बायोकॉन चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ ने शहर की जर्जर सड़कों और गंदगी पर सवाल उठाए तो उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने तंज भरे अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि अगर वह सड़कें बनाना चाहती हैं, तो उन्हें बनाने दीजिए। वो बना लें।
विज्ञापन


शनिवार को बंगलूरू के के.आर. पुरम क्षेत्र में बंगलूरू नडिगे (वॉक फॉर बंगलूरू) कार्यक्रम के दौरान डीके शिवकुमार ने मजूमदार शॉ की आलोचना पर कहा कि अगर वह सड़कें बनाना चाहती हैं, तो बना लें। अगर वह आएं और कहें, तो हम उन्हें सड़कें दे देंगे। शिवकुमार ने बताया कि इस क्षेत्र के लोगों ने ज्यादा टैक्स दिया है, इसलिए सरकार ने विकास के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च की अनुमति दी है।
विज्ञापन


शहर के विकास को लेकर सरकार का बचाव
शिवकुमार ने कहा कि बंगलूरू शहर हर साल करीब 6,000 करोड़ रुपये टैक्स देता है, जिसमें से 1,600 करोड़ रुपये इसी कॉर्पोरेशन को मिलते हैं। यह इलाका ज्यादा कर चुका रहा है, इसलिए हमने इसके विकास के लिए 50 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बंगलूरू के हर वार्ड और कॉलोनी में आधारभूत ढांचे को सुधारने के लिए कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कलबुर्गी में RSS की प्रचार सामग्री हटाई गई, भाजपा ने जताई नाराजगी; सरकार बोली- अनुमति नहीं ली गई थी

शिकायतें दर्ज करने की अपील
उपमुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी समस्या के लिए सीधे उन्हें या हेल्पलाइन 1533 पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति रिश्वत मांगेगा, उसे आज ही निलंबित किया जाएगा। शिवकुमार ने कहा कि ग्रेटर बंगलूरू अथॉरिटी (जीबीए) जैसे प्रोजेक्ट्स किसी एक व्यक्ति के बस की बात नहीं हैं और इसके लिए जनता का सहयोग जरूरी है।


किरण मजूमदार शॉ की आलोचना
बायोकॉन प्रमुख किरण मजूमदार शॉ ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बंगलूरू की सड़कों और सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उन्होंने लिखा, “मेरे पास एक विदेशी बिजनेस विजिटर आया जिसने पूछा कि बंगलूरू में सड़कों की हालत इतनी खराब क्यों है और चारों ओर इतनी गंदगी क्यों है? क्या सरकार निवेश को समर्थन नहीं देना चाहती?” उनके इस पोस्ट के बाद राज्य सरकार की कार्यशैली पर बहस छिड़ गई।

ये भी पढ़ें- ठाणे में पूर्व पार्षद और उनके समर्थकों पर अज्ञात लोगों ने किया हमला; कुल 15 आरोपियों पर केस दर्ज

प्रियांक खरगे और एमबी पाटिल ने दी सफाई
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि विदेशी विजिटर ने शहर की पूरी तस्वीर नहीं देखी होगी। उन्होंने कहा कि काम जारी है, हम तेज़ी से विकास कर रहे हैं और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए जो जरूरी है, वह किया जा रहा है। वहीं, मंत्री एमबी पाटिल ने कहा कि मजूमदार शॉ का राज्य में बड़ा योगदान है, लेकिन उनकी आलोचना सही समय पर नहीं हुई क्योंकि विकास कार्य फिलहाल जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed