फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DK Shivakumar amid leadership change speculations says Cannot be Karnataka Congress chief forever

Karnataka: 'हमेशा नहीं रह सकता KPCC अध्यक्ष', कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच बोले शिवकुमार

Wed, 19 Nov 2025 06:41 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Wed, 19 Nov 2025 06:41 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि मई 2023 में उपमुख्यमंत्री बनने पर उनका पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का इरादा था, लेकिन मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने उन्हें कुछ और समय तक पद पर बने रहने के लिए कहा था।

विज्ञापन
DK Shivakumar amid leadership change speculations says Cannot be Karnataka Congress chief forever
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद को लेकर एक बड़ा इशारा किया। शिवकुमार ने संकेत दिए कि उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ सकता है, लेकिन उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वह पार्टी के अग्रिम पंक्ति के नेतृत्व में बने रहेंगे।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित एक पार्टी कार्यक्रम में बोलते हुए शिवकुमार ने कहा, "मैं रहूं या न रहूं, यह मायने नहीं रखता। लेकिन मैं अपने कार्यकाल में 100 पार्टी कार्यालय स्थापित करना चाहता हूं।"
विज्ञापन


कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर उनके अनिश्चित कार्यकाल पर चिंता जताई थी। इस पर उन्होंने कहा, "मैं इस पद पर स्थायी रूप से नहीं रह सकता। साढ़े पांच साल हो चुके हैं और मार्च में छह साल हो जाएंगे।" कांग्रेस नेता ने कहा, "दूसरों को भी मौका दिया जाना चाहिए। लेकिन मैं नेतृत्व में रहूंगा। चिंता मत करो, मैं अग्रिम पंक्ति में रहूंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


डी. के. शिवकुमार को मई 2020 में कर्नाटक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने कहा कि मई 2023 में उपमुख्यमंत्री बनने पर उनका पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का इरादा था, लेकिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने उन्हें कुछ और समय तक पद पर बने रहने के लिए कहा था।

इससे पहले अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आशा के साथ पार्टी के लिए काम करते रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "मैं कहां हूं, यह महत्वपूर्ण नहीं है। मुझे विश्वास है कि कांग्रेस कर्नाटक में सत्ता में वापस आएगी। उम्मीद मत खोइए। हम सभी को उम्मीद पर जीना चाहिए और काम करते रहना चाहिए। हमें सत्ता मिलेगी, चिंता मत कीजिए। लेकिन इसे हासिल करने के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी।"

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद में बदलाव को लेकर लग रही अटकलों के बीच शिवकुमार का यह बयान सामने आया है। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार इस महीने अपने कार्यकाल के आधे पड़ाव पर पहुंच रही है। इसे लेकर कुछ लोग नवंबर क्रांति कहते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच सत्ता-साझाकरण की अफवाहों का हवाला दे रहे हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी केपीसीसी नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। एआईसीसी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने 2023 में कहा था कि शिवकुमार 2024 के लोकसभा चुनावों तक केपीसीसी अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। सिद्धारमैया के करीबी माने जाने वाले लोक निर्माण मंत्री सतीश जरकीहोली और पूर्व मंत्री के एन राजन्ना ने इस पद के लिए खुलकर अपनी इच्छाएं व्यक्त की हैं।


शिवकुमार ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि वह जिम्मेदारी से बच नहीं रहे हैं, बल्कि पार्टी अध्यक्ष के रूप में एक मिसाल कायम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "जब तक मुझे पद पर बने रहने के लिए नहीं कहा जाता, मैं पार्टी अध्यक्ष के रूप में काम करता रहूंगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed