Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Diwali 2026: PM Modi celebrates Diwali at Vice President's House, CP Radhakrishnan applies tilak; see photos

दीपावली 2026: उपराष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, सीपी राधाकृष्णन ने लगाया तिलक; देखें तस्वीरें

Sat, 07 Nov 2026 04:35 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 07 Nov 2026 04:35 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी दिवाली की पूर्व संध्या पर उपराष्ट्रपति भवन पहुंचे। जहां उन्होंने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के साथ पूजा-अर्चना की है। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने उन्हें तिलक भी लगाया है।

विज्ञापन
Diwali 2026: PM Modi celebrates Diwali at Vice President's House, CP Radhakrishnan applies tilak; see photos
पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति भवन में मनाई दिवाली - फोटो : IANS

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उपराष्ट्रपति भवन में दिवाली मनाई। इस दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के माथे पर तिलक लगाया। दोनों नेताओं ने इस मौके पर साथ में तस्वीर भी खिंचवाई। उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को स्मृति चिह्न भी भेंट किया। पीएम मोदी ने इस दौरान की तस्वीरों को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में साझा किया है। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा- उपराष्ट्रपति थिरु सीपी राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और दिवाली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति का अयोध्या दौरा
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन शनिवार को अयोध्या पहुंचे। वह दीपोत्सव 2026 में भाग लेने के लिए गए थे। उनके कार्यक्रम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा करना शामिल था। उन्होंने प्रभु श्री राम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक समारोह में भी हिस्सा लिया। उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर पूज्य संतों का सम्मान भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: खबरों के खिलाड़ी: राहुल-कांग्रेस की पीएम मोदी को बहस की चुनौती, विश्लेषकों ने बताया रणनीति कितनी कारगर


अयोध्या दीपोत्सव की तैयारी
अयोध्या दीपोत्सव 2026 शनिवार को आयोजित हुआ। यह भव्य रोशनी के त्योहार की 10वीं वर्षगांठ है। आयोजकों का लक्ष्य 56 घाटों पर दीये जलाना है। इनमें राम की पैड़ी और सरयू नदी के किनारे मुख्य केंद्र शामिल हैं। आयोजक 30 से 33 लाख मिट्टी के दीये जलाने का लक्ष्य रख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed