फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Diwali 2020: Ram nath kovind Narendra Modi Amit Shah Rajnath Singh wishes happy diwali to countrymen

देश आज मना रहा रोशनी का त्योहार दिवाली, राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

Sat, 14 Nov 2020 05:45 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 14 Nov 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2020: Ram nath kovind Narendra Modi Amit Shah Rajnath Singh wishes happy diwali to countrymen
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

आज पूरे देश में रोशनी का त्योहार दिवाली मनाई जा रही है। इस मौके पर मंदिरों से लेकर घरों तक को दीयों और लाइटों से सजाया गया है। वहीं, दीवाली के इस पावन मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने देश को बधाई दी। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिवाली की शुभकामना देते हुए लोगों से प्रदूषण को लेकर सावधानी बरतने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, 'दिवाली के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि खुशियों और प्रकाश का यह महापर्व, देश के हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे। दिवाली स्वच्छता का भी उत्सव है इसलिए हम प्रदूषण से मुक्त, पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ दिवाली मनाकर प्रकृति का भी सम्मान करें।'
विज्ञापन

 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को दिवाली की बधाई देते हुए कहा, 'सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएं। सभी को शुभ दिवाली की बधाई! इस त्योहार को और अधिक उज्ज्वल और प्रसन्नता दें। सभी लोग समृद्ध और स्वस्थ रहें।'
 

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'दीपावली का यह पवित्र पर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि लाए, सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।'
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed