फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dispute between Odisha government and Andhra Pradesh over Gram Panchayat

ओडिशा सरकार और आंध्र प्रदेश के बीच ग्राम पंचायत को लेकर विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Fri, 12 Feb 2021 07:22 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 12 Feb 2021 07:22 AM IST
विज्ञापन
Dispute between Odisha government and Andhra Pradesh over Gram Panchayat
supreme court - फोटो : पीटीआई

ओडिशा सरकार ने आंध्र प्रदेश के अधिकारियों के खिलाफ कोरापुट जिले में कोटिया ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर हुए विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आंध्र प्रदेश ने कोटिया ग्राम पंचायत के तीन गांवों में पंचायत चुनाव कराने का ऐलान किया था। इसके विवाद बढ़ गया और सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा

विज्ञापन


दरअसल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के बीच कोटिया ग्राम पंचायत को लेकर अपने अधिकारों का दावा किया जाता रहा है। ओडिशा सरकार ने इसका शुरु से ही विरोध किया है। 
विज्ञापन


नवीन पटनायक सरकार ने बुधवार को आंध्र प्रदेश को अपने क्षेत्र में आतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली गई, जिसकी सुनवाई जल्द हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटिया ग्राम पंचायत में करीब 28 गांव हैं। ओडिशा सरकार का कहना है कि तीन गांव उसके अधिकार क्षेत्र में हैं। वहीं आंध्र प्रदेश सरकार कहती है कि वो विजयनगरम जिले में सालुर मंडल के तहत स्थित हैं।

ओडिशा सरकार आंध्र प्रदेश सरकारों पर आरोप लगाती रही है कि उनके निवासियों को लालच दिया जा रहा है। गांवों में अतिरिक्त राशन और अन्य लाभ भी देने का आरोप ओडिशा सरकार ने लगाया है।


सुप्रीम कोर्ट में ओडिशा सरकार की ओर से इस मामले की जल्द सुनवाई की मांग की गई। वकील विकास सिंह ने कहा कि ये महत्वपूर्ण मामला है। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे ने कहा है कि शुक्रवार को वो इस मामले की सुनवाई करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed