फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Discussion on names of UP and Uttarakhand CMs in BJP parliamentary party meeting

बीजेपी की बैठक में बोले PM मोदी- युवाओं को बनाएं विकास का चेहरा

Thu, 16 Mar 2017 12:05 PM IST
amarujala.com- Written by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Written by: अजय कुमार सिंह Updated Thu, 16 Mar 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
Discussion on names of UP and Uttarakhand CMs in BJP parliamentary party meeting
बैठक में शामिल बीजेपी नेता - फोटो : ANI
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद पहली बार बीजेपी संसदीय पार्टी की बैठक हुई। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी सहित पार्टी सभी सांसद उपस्थित रहे। इस बैठक में पीएम मोदी, अमित शाह, यूपी बीजेपी के प्रभारी ओपी माथुर और यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का जीत के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बैठक की जानकारी देते हुए केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि बैठक में पीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसदीय दल की बैठक में युवाओं को विकास का चेहरा बनाने की बात की। उन्होंने बताया कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बैठक में कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव अहम हैं। उनके लिए तैयार रहना है,  जो जीत हुई है उसे आगे बढ़ाना है। 
विज्ञापन

 

 

हालांकि, यूपी के मुख्यमंत्री के रुप में एक नाम पर राय बनाना चुनौती बन रहा है, वहीं उत्तराखंड के लिए त्रिवेंद्र रावत और प्रकाश पंत में से किसी एक को कमान दिया जाना लगभग तय है। उच्चपदस्थ सूत्र बताते हैं कि उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री पद के लिए त्रिवेन्द्र रावत को संकेत मिल चुका है।



वहीं यूपी में मुख्यमंत्री पद पर राजनाथ सिंह का नाम मीडिया में प्रमुखता से आने के बाद शीर्ष नेतृत्व के सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। शीर्ष नेतृत्व राज्य में अनुभवी, प्रशासनिक क्षमता में दक्ष और 2019 के आम चुनाव को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपना चाहता है।

अभी पार्टी ने यूपी में पर्यवेक्षक भेजकर मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा अथवा सरकार के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बारे में कोई भी निर्णय नहीं लिया है। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और भूपेन्द्र यादव के लखनऊ जाने के कार्यक्रम को भी अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।

सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और संघ के शीर्ष नेताओं के बीच मंत्रणा होने के बाद ही इस विषय में कुछ तय हो सकेगा। इस बारे में आज की बैठक में 
 कोई निर्णय होने के आसार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed