ऑडियो वायरल: दिग्विजय ने किया अनुच्छेद 370 बहाल करने का दावा, भाजपा बोली- यही तो चाहता है पाकिस्तान
दिग्विजय सिंह का एक क्लब हाउस चैट का सनसनीखेज ऑडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है, तो वे जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करेंगे। इसे लेकर वे भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अनुच्छेद 370 को लेकर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। दिग्विजय सिंह का एक क्लब हाउस का सनसनीखेज ऑडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है, तो वह जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करेगी। खास बात ये है कि दिग्विजय सिंह की क्लब हाउस चैट में पाकिस्तानी रिपोर्टर भी मौजूद था। इस सनसनीखेज ऑडियो को लेकर भाजपा ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। भाजपा ने हमला बोलते हुए कहा कि यही तो पाकिस्तान चाहता है।
दिग्विजय सिंह ने क्लब हाउस पर चैट के दौरान कथित तौर पर कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वे जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करने पर विचार करेंगे। दावा किया जा रहा है कि इस चैट में एक पाकिस्तानी पत्रकार भी मौजूद था।
यही तो पाकिस्तान चाहता है...
भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने क्लब हाउस चैट का एक हिस्सा ट्विटर पर शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह पर हमला बोला। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- ''क्लब हाउस चैट में, राहुल गांधी के शीर्ष सहयोगी दिग्विजय सिंह एक पाकिस्तानी पत्रकार से कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वे अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले पर पुनर्विचार करेंगे। वास्तव में? यही तो पाकिस्तान चाहता है...।''
In a Club House chat, Rahul Gandhi’s top aide Digvijaya Singh tells a Pakistani journalist that if Congress comes to power they will reconsider the decision of abrogating Article 370…
— Amit Malviya (@amitmalviya) June 12, 2021
Really? यही तो पाकिस्तान चाहता है… pic.twitter.com/x08yDH8JqF
गिरिराज सिंह बोले- पाकिस्तान है कांग्रेस का पहला प्यार
क्लब हाउस चैट लीक होने के बाद कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। केंद्रीय मंत्रि गिरिराज सिंह ने भी वायरल चैट को ट्वीट करते हुए लिखा, ''कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान है। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का संदेश पाकिस्तान तक पहुंचाया है। कांग्रेस कश्मीर को हथियाने में पाकिस्तान की मदद करेगी।''
Congress's first love is Pakistan.
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) June 12, 2021
Digvijay Singh conveyed Rahul Gandhi's message to Pakistan.
Congress will help Pakistan in grabbing Kashmir. pic.twitter.com/eYl3cnzYo0
कांग्रेस राष्ट्रविरोधियों का क्लब हाउस : पात्रा
भाजपा नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी वायरल चैट को रिट्वीट करते हुए कांग्रेस और दिग्विजय सिंह को निशाने पर लिया। संबित पात्रा ने ट्विटर पर लिखा- ''दिग्विजय सिंह ने अनुच्छेद 370 बहाल करने पर पुनर्विचार की बात कही। उन्होंने हिंदू कट्टरपंथी का जिक्र किया। कांग्रेस राष्ट्रविरोधियों का क्लब हाउस है।''
Digvijay Singh on being questioned by a Pak Journalist,on getting rid of “Modi” & on Kashmir policy, says that if Congress comes back to power they would have a rethink on Article 370,May restore it
— Sambit Patra (@sambitswaraj) June 12, 2021
He also talks about Hindu fundamentalists
Congress a clubhouse of Anti-nationals https://t.co/2phVpWv1TF
बता दें कि मोदी सरकार ने 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी कर दिया था। तब से ही कांग्रेस पार्टी लगातार इसका विरोध करती आ रही है।