{"_id":"6516cc3c097d65b3cb032885","slug":"digvijay-singh-angry-over-differences-among-parties-of-india-alliance-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया गठबंधन के दलों में मतभेद से दिग्विजय सिंह नाराज: बोले, बीजेपी में आज तक नहीं हुई फूट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंडिया गठबंधन के दलों में मतभेद से दिग्विजय सिंह नाराज: बोले, बीजेपी में आज तक नहीं हुई फूट
Fri, 29 Sep 2023 06:45 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Fri, 29 Sep 2023 06:45 PM IST
सार
भारत जोड़ो अभियान के तहत दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में हुई सभा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब से विपक्षी पार्टियों के गठबंधन का नाम इंडिया रखा गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिंतित हो गए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो कार्यक्रम से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व महासचिव दिग्विजय सिंह ने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया से जुड़े दलों से कहा है कि वह आपसी मतभेद से बचें। उन्होंने कहा कि आरएसएस से एक रहने का तरीका सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरएसएस का उद्देश्य आज भी वही है जो सौ साल पहले था। कई दलों ने अपने लाभ के लिए अपनी विचारधारा से समझौता कर लिया, लेकिन कांग्रेस ने कभी आरएसएस और भाजपा की विचारधारा से समझौता नहीं किया।
भारत जोड़ो अभियान के तहत दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में हुई सभा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब से विपक्षी पार्टियों के गठबंधन का नाम इंडिया रखा गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिंतित हो गए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा, 'प्रधानमंत्री को आज तक इतना चिंतित कभी नहीं देखा गया। हमारे पास केवल छह महीने हैं। यदि इस बीच जमीनी लड़ाई लड़ना शुरू नहीं किया गया तो हम यह लड़ाई हार जाएंगे।'
दिग्विजय ने कहा कि उनकी लड़ाई मोदी के खिलाफ नहीं, बल्कि देश का लोकतांत्रिक ढांचा बचाने और आदिवासियों और निचले तबकों के लोगों के अधिकारों को बचाने की है। हमें जनता के सामने विकल्प पेश करना चाहिए।
मतभेद भुलाकर एक हों: योगेंद्र यादव
भारत जोड़ो आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि अपने मतभेद भुलाकर सबको एक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को वर्धा से एक बड़ा जनांदोलन शुरू किया जाएगा। इसमें 18 राजनीतिक दल और 50 से ज्यादा संगठन शामिल होंगे। लेकिन इसमें सबका स्वागत होगा।
लगभग 125 लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में आंदोलन चलाया जाएगा। ट्रोल आर्मी के विरुद्ध सच बताने वाली आर्मी खड़ा करेंगे। लगभग 1.25 लाख कार्यकर्ता इन लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव के पहले लोगों को जागरूक करेंगे।