फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Digvijay Singh angry over differences among parties of India Alliance

इंडिया गठबंधन के दलों में मतभेद से दिग्विजय सिंह नाराज: बोले, बीजेपी में आज तक नहीं हुई फूट

Fri, 29 Sep 2023 06:45 PM IST
शिवेंद्र तिवारी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 29 Sep 2023 06:45 PM IST
सार

भारत जोड़ो अभियान के तहत दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में हुई सभा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब से विपक्षी पार्टियों के गठबंधन का नाम इंडिया रखा गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिंतित हो गए हैं।

विज्ञापन
Digvijay Singh angry over differences among parties of India Alliance
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो कार्यक्रम से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व महासचिव दिग्विजय सिंह ने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया से जुड़े दलों से कहा है कि वह आपसी मतभेद से बचें। उन्होंने कहा कि आरएसएस से एक रहने का तरीका सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरएसएस का उद्देश्य आज भी वही है जो सौ साल पहले था। कई दलों ने अपने लाभ के लिए अपनी विचारधारा से समझौता कर लिया, लेकिन कांग्रेस ने कभी आरएसएस और भाजपा की विचारधारा से समझौता नहीं किया। 
विज्ञापन


भारत जोड़ो अभियान के तहत दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में हुई सभा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब से विपक्षी पार्टियों के गठबंधन का नाम इंडिया रखा गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिंतित हो गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा, 'प्रधानमंत्री को आज तक इतना चिंतित कभी नहीं देखा गया। हमारे पास केवल छह महीने हैं। यदि इस बीच जमीनी लड़ाई लड़ना शुरू नहीं किया गया तो हम यह लड़ाई हार जाएंगे।'

दिग्विजय ने कहा कि उनकी लड़ाई मोदी के खिलाफ नहीं, बल्कि देश का लोकतांत्रिक ढांचा बचाने और आदिवासियों और निचले तबकों के लोगों के अधिकारों को बचाने की है। हमें जनता के सामने विकल्प पेश करना चाहिए।


मतभेद भुलाकर एक हों: योगेंद्र यादव
भारत जोड़ो आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि अपने मतभेद भुलाकर सबको एक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को वर्धा से एक बड़ा जनांदोलन शुरू किया जाएगा। इसमें 18 राजनीतिक दल और 50 से ज्यादा संगठन शामिल होंगे। लेकिन इसमें सबका स्वागत होगा। 

लगभग 125 लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में आंदोलन चलाया जाएगा। ट्रोल आर्मी के विरुद्ध सच बताने वाली आर्मी खड़ा करेंगे। लगभग 1.25 लाख कार्यकर्ता इन लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव के पहले लोगों को जागरूक करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed