फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Did not manufacture drugs flagged in CDSCO report, say leading pharma companies

CDSCO: दवा कंपनियों ने गुणवत्ता परीक्षण में फेल दवाओं को बताया नकली, कहा- हमारी कंपनी की दवाएं मानक के अनुरूप

Thu, 26 Sep 2024 09:01 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Thu, 26 Sep 2024 09:01 PM IST
सार

CDSCO ने एक रिपोर्ट में पैरासिटामोल, कैल्शियम और विटामिन डी-3 की सप्लीमेंट, मधुमेह की गोलियां और हाई ब्लड प्रेशर की दवाओं सहित 50 से अधिक दवाओं को औषधि नियामक द्वारा किए गए गुणवत्ता परीक्षण में फेल बताया था।

विज्ञापन
Did not manufacture drugs flagged in CDSCO report, say leading pharma companies
दवाईयां - फोटो : एएनआई

विस्तार

इंडियन ड्रग्स रेग्युलेटर सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) की रिपोर्ट में गुणवत्ता परीक्षण में फेल बताई गईं पैरासिटामोल समेतद 53 दवाओं को दवा कंपनियों ने नकली बताया है। दवा कंपनी सन फार्मा और टोरेंट फार्मा ने दावा किया कि रिपोर्ट में फेल बताई गईं दवाएं हमारी कंपनी की नहीं हैं। उनकी कंपनी की दवाओं की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप है।

विज्ञापन


इंडियन ड्रग्स रेग्युलेटर सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने एक रिपोर्ट में पैरासिटामोल, कैल्शियम और विटामिन डी-3 की सप्लीमेंट, मधुमेह की गोलियां और हाई ब्लड प्रेशर की दवाओं सहित 50 से अधिक दवाओं को औषधि नियामक द्वारा किए गए गुणवत्ता परीक्षण में फेल बताया था। इसे लेकर सन फार्मा कंपनी की ओर से कहा गया कि कंपनी ने मामले की जांच की। इसमें पाया कि पल्मोसिल (सिल्डेनाफिल इंजेक्शन), बैच नंबर KFA0300; पैंटोसिड (पैंटोप्राजोल टैबलेट आईपी), बैच नंबर SID2041A और उर्सोकोल 300 (उर्सोडॉक्सिकोलिक एसिड टैबलेट आईपी), बैच नंबर GTE1350A नकली हैं। इन बैच की दवाओं को सन फार्मा ने नहीं बनाया है। 
विज्ञापन


कंपनी की ओर कहा गया कि हम मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठा रहे हैं। हमारे दवा ब्रांड पर क्यूआर कोड रहता है। जिससे मरीज आसानी से उन्हें स्कैन करके प्रमाणिकता सत्यापित कर सकते हैं। इसके अलावा हमने सुरक्षा के लिए एक 3डी सुरक्षा पट्टी भी शामिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स ने कहा कि हमने शेल्कल 500 के उसी बैच का मूल्यांकन किया, जिसका सीडीएससीओ ने परीक्षण किया था। हमने पाया कि जब्त किया गया नमूना टोरेंट ने नहीं बनाया है। यह नकली है। कंपनी ने शेल्कल पर क्यूआर कोड लागू किया है। इसकी प्रामाणिकता को सत्यापित करने के लिए बैच विनिर्माण विवरण प्रदर्शित किया गया है। सीडीएससीओ द्वारा जब्त किए गए नमूने में यह क्यूआर कोड नहीं है।


वहीं अल्केम लैबोरेटरीज के प्रवक्ता ने कहा कि दवा कंपनी गुणवत्ता को अत्यधिक महत्व देती है। रिपोर्ट में फेल बताए गए उत्पाद नकली हैं और अल्केम ने नहीं बनाए हैं। कंपनी इस मामले पर अधिकारियों से बातचीत कर रही है। ग्लेनमार्क के एक प्रवक्ता ने कहा कि सूची में दिखाया गया उत्पाद नकली और ग्लेनमार्क द्वारा निर्मित-वितरित नहीं किया गया है। हमने जिम्मेदार संगठन के रूप में हमेशा मरीजों की सुरक्षा और उत्पादों की गुणवत्ता को प्राथमिकता दी है। प्रवक्ता ने कहा कि हम सभी फार्मेसी आउटलेट्स से अपील करते हैं कि वे हमारे अधिकृत स्टॉकिस्टों से ही ग्लेनमार्क उत्पाद खरीदें।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed