{"_id":"6883a81aacf3d7bce90928ae","slug":"dharmendra-pradhan-attacked-rahul-gandhi-for-his-comments-on-vacant-reserved-posts-in-central-universities-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP vs Rahul Gandhi: 'जिनके दिलों में जहर, उन्हें पूरे देश में जहर ही दिखाई देगा', प्रधान का राहुल पर पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP vs Rahul Gandhi: 'जिनके दिलों में जहर, उन्हें पूरे देश में जहर ही दिखाई देगा', प्रधान का राहुल पर पलटवार
Fri, 25 Jul 2025 09:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 25 Jul 2025 09:21 PM IST
सार
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए रिक्त आरक्षित पदों पर राहुल गांधी की टिप्पणी के लिए उन पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने हमेशा झूठ की राजनीति की है।
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर पलटवार किया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित संकाय पदों को खाली रखने संबंधी टिप्पणी की थी। इस पर मंत्री ने शुक्रवार को पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता हमेशा झूठ की राजनीति करते रहे हैं।
विज्ञापन
आम लोगों और गरीबों के खिलाफ राजनीति की
केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा, 'जिन लोगों ने देश में आम लोगों और गरीबों के खिलाफ राजनीति की है, उनके दिलों में जहर है। जिनके दिलों में जहर है, उन्हें पूरे देश में जहर ही दिखाई देगा। ईश्वर कांग्रेस पार्टी को सद्बुद्धि दें। राहुल गांधी और उनकी पार्टी लगातार गरीबों, शोषितों और हाशिए पर पड़े वर्गों के खिलाफ रहे हैं।'
विज्ञापन
'पहले की तुलना में अब अधिक संख्या में ओबीसी उम्मीदवारों को नौकरियां मिल रही हैं'
केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान ओबीसी पदों को अक्सर अनुपयुक्त बताया जाता था और फिर उन्हें सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को दे दिया जाता था। प्रधान ने कहा कि हमारे कार्यकाल में हमने पदों की संख्या बढ़ाई है। पहले की तुलना में अब अधिक संख्या में ओबीसी उम्मीदवारों को नौकरियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
राहुल ने क्या कहा था?
इससे पहले राहुल गांधी ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में रिक्त आरक्षित पदों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने न केवल लापरवाही, बल्कि बहुजनों को शिक्षा, शोध और नीतियों से दूर रखने की एक सुनियोजित साजिश बताया था।