{"_id":"609eef027eefa448f1489818","slug":"dhananjay-munde-ex-girlfriend-karuna-announces-writing-a-book","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: फिर बढ़ेगी एनसीपी के मंत्री की परेशानी, प्रेमिका लिखेगी प्रेम कहानी पर किताब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: फिर बढ़ेगी एनसीपी के मंत्री की परेशानी, प्रेमिका लिखेगी प्रेम कहानी पर किताब
Sat, 15 May 2021 03:13 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 15 May 2021 03:13 AM IST
सार
- धनंजय मुंडे की प्रेमिका करुणा ने फेसबुक पर की किताब लिखने की घोषणा
विज्ञापन
Dhananjay Munde
- फोटो : Amar Ujala (File Photo)
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दिग्गज नेता व महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे की परेशानियां फिर से बढ़ने वाली हैं। उनकी पूर्व प्रेमिका करुणा ने दोनों के निजी संबंधों को किताब के रूप में पेश करने की घोषणा फेसबुक पर की है।
विज्ञापन
करुणा की बहन ने ही कुछ समय पहले धनंजय पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। इसके बाद मुंडे को अपने और करुणा के संबंध सार्वजनिक तौर पर स्वीकारने पड़े थे। अब करुणा के किताब लिखने की घोषणा से उनके जीवन में दोबारा उथल-पुथल मच सकती है।
विज्ञापन
करुणा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा कि मेरे जीवन पर आधारित सत्य प्रेम जीवन गाथा जल्द ही प्रकाशित होने वाली है। साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की है। इसमें लिखा है कि एक आश्चर्य जनक प्रेम कथा, जल्द ही आने वाली है। धनंजय भाजपा के दिवंगत नेता और पूर्व मंत्री गोपीनाथ मुंडे के भतीजे हैं, लेकिन उन्होंने एनसीपी के साथ अपनी अलग राजनीतिक राह पकड़ रखी है।
विज्ञापन
करुणा और धनंजय के हैं दो बच्चे
करुणा की छोटी बहन के दुष्कर्म का आरोप लगाने पर खुद धनंजय मुंडे ने सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी के कुछ पन्ने खोले थे। उन्होंने लिखा था कि शिकायत करने वाली महिला से उनका कोई संबंध नहीं है, लेकिन उसकी बड़ी बहन करुणा शर्मा से उनके वर्ष 2003 से आपसी सहमति के संबंध हैं। यह बात मेरे परिवार, पत्नी और मित्रों को पता है। दोनों के एक लड़का और एक लड़की भी हैं।
धनंजय ने लिखा था कि मैंने इन दोनों बच्चों को स्कूल में एडमिशन दिलाते समय सभी दस्तावेजों में पिता के तौर पर अपना नाम दिया है। यह बच्चे मेरे साथ ही रहते हैं। मेरी पत्नी और मेरे बच्चों ने इन बच्चों को भी परिवार के सदस्य के रूप में स्वीकार किया है।
धनंजय की यह पोस्ट सामने आने पर उनके खिलाफ महाराष्ट्र के राजनीतिक हलके में मचा विवाद खत्म हो गया था। लेकिन अब यह चर्चा दोबारा गरमा सकती है।