फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra fadnavis wife dancing in a video with Amitabh bachchan

मुख्यमंत्री की वाइफ ने अमिताभ संग लगाए ठुमके

Wed, 30 Nov 2016 02:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Nov 2016 02:07 PM IST
विज्ञापन
Devendra fadnavis wife dancing in a video with Amitabh bachchan
- फोटो : mumbai mirror

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस बेशक लो प्रोफाइल रहकर ही काम करना पसंद करते हों लेकिन उनकी बैंकर पत्नी अमृता फडणवीस अपनी बहूमुखी प्रतिभा के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक सफल बैंकर, एक जिम्मेदार मां और पत्नी के अलावा वह एक अच्छी सिंगर भी हैं और सोशल वर्कर भी।

विज्ञापन


अब इन सबसे अलग उनके एक और टैलेंट से लोग जल्द ही रूबरू होने वाले हैं और वो है अदाकारी और डांस का। जी हां, जल्द ही अमृता फडणवीस बॉलीवुड बादशाह अमिताभ बच्चन के साथ ठुमके लगाती नजर आएंगी। खास बात ये है कि इस वीडियो में अमृता ने जो ड्रेस पहनी है उसमें वह बॉलीवुड की कई हिरोइनों को मात देती दिख रही हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को यह वीडियो शूट किया गया मुंबई के ओपेरा हाउस में। लाल रंग की वन पीस ड्रेस में अमृता गजब की सुंदर लग रही थी तो सफेद शर्ट और पीली जैकेट में अमिताभ भी काफी स्मार्ट दिख रहे थे। वीडियो में अमृता ने अमिताभ का हाथ पकड़कर कई डांस स्टेप किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जय गंगाजल फिल्‍म में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी हैं अमृता फडणवीस

Devendra fadnavis wife dancing in a video with Amitabh bachchan

इस वीडियो को डायरेक्ट करने वाले अहमद खान ने बताया कि यह एक बहुत खूबसूरत गाना है जिसका नाम है 'फिर से'। इसमें अमृताजी उस आर्ट इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेना चाहती हैं जिसे अमिताभ जी चला रहे हैं। इस गाने में दोनों के बीच बातचीत का भी एक दृश्य है। इस वीडियो के निर्माता हैं भूषण कुमार। 

शाम को शूटिंग खत्म करने के बाद अहमद खान ने बताया कि हमें ओपेरा हाउस में काफी सावधानी से शूटिंग करनी पड़ी क्योंकि वहां पर काफी एंटीक पीस रखे हुए थे हल्की सी लापरवाही से उनमें से किसी को भी क्षति पहुंच सकती थी। 

बता दें कि इससे पहले अमृता फडणवीस कुणाल कोहली की फिर से और प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी हैं। जिसमें उनकी आवाज को काफी पसंद किया गया। इसके अलावा मुंबई के फैशन शोज में भी कई बार चैरिटी के लिए अमृता स्टेज पर उतर चुकी हैं। कुछ दिन पहले न्यूयार्क में हुए एक चैरिटी फैशन शो में भी उन्हें रैंप वॉक किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed